menu-icon
India Daily

ग्रहों के शुभ संयोग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 18 मई 2026, सोमवार के दिन ग्रहों के संयोग का असर राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशियों पर सीधा भोलेनाथ की कृपा रहने वाली है. दिन की शुरुआत करने से पहले अपना राशिफल यहां जान लें.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ग्रहों के शुभ संयोग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज ग्रहों के संयोग का असर 5 राशियों पर खास रूप से देखने को मिल सकता है. इस संयोग की वजह से कुछ राशि वालों को लाभ होगा. हालांकि कुछ राशियों को इसका दुष्प्रभाव भी झेलना पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं, क्या कहता है आपका राशिफल 

मेष राशि

आज आपको धन की कमी महसूस हो सकती है. लेकिन आज कोई ज्यादा नुकसान नजर नहीं आ रहा है. कहीं भी निवेश करने से पहले अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें. अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

वृषभ राशि

आपके जीवन में एनर्जी की कमी होगी, हालांकि इसका कोई खास नुकसान नहीं होगा. लेकिन आप अपने परिवार के साथ खुल कर बात करें. अपने मन में बातें दबा कर ना रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है. 

मिथुन राशि

आज आपका मन चिंतित रह सकता है. आंखों में दर्द भी हो सकता है. हालांकि व्यापार में लाभ के योग नजर आ रहे हैं. घर में खुशियां आएंगी, अपने वाणी पर नियंत्रण रखें.

कर्क राशि

आपको केवल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा कोई भी चिंता की बात नहीं है. आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने अटके हुए पैसे भी वापस आएंगे. परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा.

सिंह राशि

आज किसी भी लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें. इससे आपको कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलेगा, यात्रा के भी योग नजर आ रहे हैं. 

कन्या राशि

आज आप यात्रा कर सकते हैं. अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है.

तुला राशि

आज परिस्थिति आपके साथ नहीं है हालांकि ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है. आपका किसी के साथ अगर तनाव चल रहा हो तो उसे  सुलझा लें. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि

आज जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में भी हालात सुधरेंगे. पुराने बिगड़े हुए रिश्तों के संभलने का समय आ गया है. स्वास्थ्य आपका अच्छा है, परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

धनु राशि

आपके शत्रुओं को आपकी शक्ति के बारे में एक बार फिर से पता चलेगा. हालांकि मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. लेकिन वक्त आपके साथ है. आप हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे. 

मकर राशि

भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें. कुछ भी करने से पहले एक बार अच्छे से सोच समझ लें. व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. आज आपका दिन शुभ है.

कुंभ राशि

आज आप कोई बड़ी खरीदारी करने का मन बना सकते हैं. हालांकि अभी मलमास का महीना शुरू हो चुका है, इसलिए अभी कुछ भी खरीदने से पहले एक बार सोच लें. बाकी आपका दिन अच्छा है.

मीन राशि

आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है. व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होता नजर आ रहा है. आप बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.