menu-icon
India Daily

ग्रहों की स्थिति से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

ग्रहों की मौजूदा स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई दे सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु उच्च राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र अपनी-अपनी राशियों में स्थित हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ग्रहों की स्थिति से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Courtesy: India Daily

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय गुरु उच्च राशि में हैं, जबकि सूर्य, बुध और शुक्र अपनी-अपनी राशियों में स्थित हैं. मंगल शत्रु क्षेत्र में चल रहे हैं और शनि की स्थिति भी अनुकूल नहीं मानी जा रही है. ज्योतिषीय मत के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति मानसिक स्तर पर उतार-चढ़ाव ला सकती है. 

मेष राशि

आज आपको संभलकर आगे बढ़ने की सलाह है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. आज किसी से बहस न करें.

वृषभ राशि

दिन आनंदमय रह सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि

छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं. रक्तचाप और रक्त संक्रमण से जुड़ी समस्याओं को लेकर सावधानी बरतें. कारोबार भी बेहतर रहेगा. निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं. 

कर्क राशि

भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान करा सकती है. प्रेम संबंधों में मतभेद या दूरी की स्थिति बन सकती है.

सिंह राशि

भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं. हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है, जिसका असर प्रेम संबंधों पर भी पड़ सकता है. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का आज का दिन शुभ है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मकता रहेगी. कारोबार भी अच्छा चलेगा. 

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वालाहै. व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. धन का आगमन होगा और परिवार में विस्तार की स्थिति बन सकती है. 

वृश्चिक राशि

भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी-रोजगार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी.

धनु राशि

बढ़ते खर्च के कारण मन परेशान हो सकता है और मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है. हालांकि शाम तक आपका मन शांत हो जाएगा.

मकर राशि

धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य, प्रेम और कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा.

कुंभ राशि

आज आपके सफलता का दिन है. कारोबार में भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. पढ़ाई के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी.

मीन राशि

भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन सकारात्मक रहेगा.