menu-icon
India Daily

आज का राशिफल: मेष राशि से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

हर राशि के लिए अलग-अलग समय पर विशेष योग और प्रभाव बनते हैं. अगर आप इन राशियों के अनुसार कुछ अच्छे उपाय करते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है.

auth-image
Edited By: Shilpa Srivastava
Aaj Ka Rashifal India Daily LIve
Courtesy: IDL

नई दिल्ली: ग्रहों की स्थिति इस समय काफी दिलचस्प है. गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में हैं, केतु सिंह राशि में है, सूर्य और शुक्र तुला राशि में हैं, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं, राहु कुंभ राशि में है और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर, यहां जानें कि विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है...

मेष: इस समय आपको भूमि, भवन और वाहन खरीदने का अच्छा मौका मिल सकता है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा और मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा. आप अपने स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे. प्रेम और संतान के मामले में भी कोई चिंता नहीं होगी.

वृषभ: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और व्यावसायिक सफलता मिलेगी. परिवार और अपनों का पूरा साथ मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम, और व्यापार के मामले में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. आप हरी वस्तु का दान करके पुण्य अर्जित कर सकते हैं.

मिथुन: लिक्विड फंड में वृद्धि होने के योग हैं. अचानक धन लाभ हो सकता है. आपकी वाणी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान के मामले में भी अच्छा समय रहेगा. व्यापार में भी लाभ होगा.

कर्क: इस समय आप सितारों की तरह चमकेंगे और आकर्षण का केंद्र बनेंगे. समाज में आपकी सराहना होगी. स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम व संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी. व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. इस समय लाल वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा.

सिंह: खर्च बढ़ने से मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन यह संतोषजनक रहेगा कि खर्च शुभ कार्यों में हो रहा है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी. व्यापार में भी अच्छा समय रहेगा. पीली वस्तु पास रखें.

कन्या: यात्रा का योग बन रहा है और यह यात्रा लाभकारी साबित होगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और शुभ समाचार मिलेंगे. घर में वृद्धि होने की संभावना है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

तुला: व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है. पिता का पूरा समर्थन मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में स्थिति बहुत अच्छी होगी. खासकर, व्यवसायिक योजनाएं बहुत लाभकारी साबित होंगी.

वृश्चिक: भाग्य इस समय आपके साथ है. रोज़ी-रोटी के मामले में तरक्की होगी और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा रहेगा. पीली वस्तु पास रखें.

धनु: कुछ परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, लेकिन आपको ज्ञान और गुण प्राप्ति का अच्छा समय मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी हो सकती है, लेकिन व्यापार सामान्य रहेगा. इस दौरान लाल वस्तु पास रखें.

मकर: जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में स्थिति मजबूत होगी. प्रेमी या प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है और शादी-ब्याह की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छे रहेंगे. हालांकि, ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रहेगा.

कुंभ: शत्रु भी इस समय मित्रवत व्यवहार करेंगे और आपको ज्ञान प्राप्ति का अच्छा मौका मिलेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले में भी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा हुआ महसूस हो सकता है.

मीन: विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद शुभ है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी. व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. यह अत्यधिक शुभ समय है, इसलिए पीली वस्तु पास रखें.