कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ ही सियासी बवाल शुरू हो चुका है. तोड़फोड़-आगजनी आदि के बाद हाल ही में सुविंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसे लेकर बंगाल में राजनीतिक तूफान आ चुका है, क्योंकि कहा यह भी जा रहा है कि PA तो गलती से मारा गया, असल में निशाना सुवेंदु अधिकारी पर था. इस बीच ममता बनर्जी भी लगातार इस्तीफा देने से मना कर रही थीं.
ममता बनर्जी का रवैया ज्यों का त्यों ही बना हुआ है. अब बंगाल के गवर्नर आर. एन. रवि ने 7 मई, 2026 से राज्य की विधानसभा को भंग कर दिया है. गवर्नर ने एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें लिखा गया है, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (b) द्वारा मुझे दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए, मैं इसके द्वारा 7 मई, 2026 से पश्चिम बंगाल की विधानसभा को भंग करता हूं.”
बंगाल की विधानसभा भंग होने के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहीं. हालांकि, वो इस हार को स्वीकार नहीं कर रही हैं बल्कि वो मॉरली जीत का नैरेटिव बनाए हुए हैं. अब वो तीन बातों पर फोकस कर सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में;
पहला- विधानसभा चुनाव नतीजों को चुनौती देना और यह साबित करना कि यह पूरी तरह से वोट लूट है.
दूसरा- INDIA गठबंधन को मजबूत करना और विपक्ष का मजबूत का चेहरा बनना
तीसरा- सड़क पर आंदोलन करना या पोस्ट-पोल हिंसा की जांच के जरिए पार्टी को फिर से संगठित बनाना
जहां एक तरफ अखिलेश यादव ममता के आंसू पोंछते दिखे, वहीं हाल ही में बांग्लादेशी सांसद और NCP के प्रमुख नाहिद इस्लाम ने ममता बनर्जी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है, "ममता बनर्जी अभी-अभी चुनाव हारी हैं, उन्हें मैदान नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि दिल्ली से मुकाबला करना चाहिए. 17 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान उनके साथ हैं."
Nahid Islam, Bangladeshi MP and head of NCP shared a message expressing support to Mamta Banerjee.
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) May 8, 2026
“Mamta Banerjee has just lost election, she should not leave but fight with Delhi, 17 Crore Bangladeshi Muslims are with her." pic.twitter.com/XuUd5MFanw
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 7 मई को ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. इस दौरान अखिलेश ने ममता से कहा था- दीदी आप हारी नहीं हैं.
विधानसभा चुनावों में TMC के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए 207 जीतें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी केवल 80 सीटों पर सिमट गई है. बता दें कि बीजेपी प्रदेश में 9 मई शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम टॉप पर चल रहा है.