menu-icon
India Daily

एस. कीर्तना ने पॉलिटिकल कंसल्टेंट के रास्ते तमिलनाडु की राजनीति में कैसे ली एंट्री? जानें थलापति विजय के मंत्रिमंडल की सबेस यंग नेता की कहानी

तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है. इस नए चैप्टर में विजय के साथ-साथ एस. कीर्तना के नाम पर भी काफी ज्यादा चर्चा है. आइए जानते हैं कौन है एस. कीर्तना?

shanu
Edited By: Shanu Sharma
एस. कीर्तना ने पॉलिटिकल कंसल्टेंट के रास्ते तमिलनाडु की राजनीति में कैसे ली एंट्री? जानें थलापति विजय के मंत्रिमंडल की सबेस यंग नेता की कहानी
Courtesy: ANI

तमिनाडु की राजनीति का आज से नया अध्याय शुरू हो गया. तमिलगा वेट्री कज़गम यानी TVK की मेहनत सफल हुई और छह दशकों बाद राज्य से द्रविड़ दल का राज खत्म हुआ. इसी के साथ थलापति विजय राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ उनके 9 अनमोल रन्नों ने भी शपथ लिया. विजया पार्टी के जिन 9 विधायकों के नाम की चर्चा है, उनमें सबसे ऊपर एस. कीर्तना का नाम है. 

एस. कीर्तना ने आज विधायक पद की शपथ ली. इसी के साथ उन्होंने तमिलनाडु के इतिहास में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. एस. कीर्तना टीवीके की सबसे कम उम्र की एमएलए हैं. उनकी उम्र महज 29 साल की है. उन्होंने विरुधुनगर जिले की शिवकाशी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर ना केवल राज्य में बल्कि देश में अपनी नई पहचान बना ली है.

कौन है एस. कीर्तना?

कीर्तना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने खुद को शुरू से राजनीति का हिस्सा माना है. यही वजह है कि मैंने पॉलीटिकल स्ट्रेटेजिस्ट के तौर पर करियर भी चुना. उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने कई नेताओं और सिस्टम के साथ काम किया है और समझा है कि नौकरशाही कैसे चलती है. अगर उनके पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने तमिल माध्यम की सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है.

इसके बाद मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज से गणित में बैचलर डिग्री लिया और फिर पुडुचेरी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री प्राप्त की. इसके  बाद उन्होंने एक पॉलिटिकल कंसल्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने राजनीति में आने से पहले IPAC के साथ  पॉलिटिकल कंसल्टेंट के रूप में काम किया है.

पांच भाषाओं पर पकड़

इस नए और युवा नेता को एक नहीं बल्कि पांच भाषाओं पर पकड़ है. कीर्तना को तमिल के साथ-साथ, हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु पर भी पकड़ है. बता दें कि कीर्तना ने शिवाकाशी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अशोकन जी को 11,670 मतों से हराकर विधानसभा की पहली महिला विधायक बनीं.

टीवीके को  चुनने के पीछे के फैसले को बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐक ऐसी पार्टी है जहां हर किसी की पहुंच है. उन्होंने कहा कि मेरा कोई राजनीतिक या आर्थिक बैकग्राउंड से नहीं हूं फिर भी मैं वहां हू. इस पार्टी में उन सभी लोगों का स्वागत किया जाता है जो कुछ करने का इरादा रखते हैं.