Ipl 2026 अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है हर एक मैच टीमों की किस्मत तय करेगा. आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK और LSG आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों पर जीत का दबाव साफ देका जा सकता है. जहां CSK प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने की कोशिश करेगी तो वहीं LSG हार के बाद लगभग बाहर हो सकती है. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर हो रही है.
पूरे आईपीएल 2026 सीजन मे CSK का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम कई मौकों पर बल्लेबाजी में स्ट्रगल करती दिखी लेकिन पिछले कुछ मैचों में वापसी के भी संकेत मिले हैं. अब चेपॉक में वापसी को टीम के लिए बड़ा फायदा माना जा रहा है. CSK इस समय स्कोर टेबल में छठे स्थान पर है और टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना ही होगा. घरेलू परिस्थितियां टीम के कॉन्फिडेंस को मजबूत कर सकती हैं.
गौरतलब है कि इस सीजन में संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए कई अहम पारियां खेली हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी नाबाद 87 रन की पारी ने टीम को अहम जीत दिलाई थी. इसके साथ ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी धीरे-धीरे लय में लौटते नजर आए हैं. उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म को साबित किया है. ऐसे में एक बार फिर टीम की बल्लेबाजी इन दोनों खिलाड़ियों पर काफी हद तक निर्भर रहने वाली है.
CSK के फैंस की सबसे बड़ी टेंशन MS धोनी की फिटनेस को लेकर बनी हुई है. धोनी इस सीजन अब तक मैदान पर नहीं उतर सके हैं. हालांकि हाल के दिनों में धोनी नेट्स में अभ्यास करते जरूर दिखाई दिए हैं जिससे उनके खेलने की उम्मीदें बढ़ी हैं. टीम प्रबंधन ने अभी तक उनके खेलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. ऐसे में आखिरी प्लेइंग इलेवन को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं.
चेपॉक की पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए पहले से बेहतर मानी जा रही है लेकिन स्पिन गेंदबाजों को अब भी मदद मिल रही है. यही वजह है कि नूर अहमद और अकील हुसैन जैसे स्पिनर मैच में बड़ा रोल निभा सकते हैं. मिडिल ओवरों में विकेट निकालना दोनों टीमों के लिए बहुत जरूरी होगा. CSK की रणनीति भी स्पिन अटैक के आसपास घूमती नजर आ सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स का अभियान इस सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. टीम ने 10 मैचों में सिर्फ तीन ही जीते हैं. कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार बेहतर प्रदर्शन का दबाव बना हुआ है. वहीं पिछले मुकाबले में मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाकर टीम को नई उम्मीद दी थी.