नई दिल्ली: भारत के टेनिस स्टार लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. वह दिल्ली में BJP मुख्यालय में केंद्रीय मंत्र किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि वो आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
पार्टी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP अध्यक्ष नितिन गडकरी को धन्यवाद देना चाहूंगा. यह मेरे लिए सिर्फ एक टिकट नहीं है बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे देश और उसके युवाओं की सेवा करने का मौका मिला है. मैं युवाओं के लिए पूरी लगन से काम करूंगा, ठीक वैसे ही जैसे PM मोदी खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए कर रहे हैं."
#WATCH | Delhi: Former ace Tennis star Leander Paes joins the BJP, in the presence of Union Ministers Kiren Rijiju and Sukanta Majumdar. pic.twitter.com/qIDW1OovWz
— ANI (@ANI) March 31, 2026Also Read
- महावीर जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा! गुजरात में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का किया उद्घाटन
- पश्चिम बंगाल में लिस्ट जारी करने के बाद BJP ने किया बदलाव, मैनागुड़ी से कौशिक रॉय की जगह दालिम रॉय को मैदान में उतारा
- गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, कई परियोजनाओं समेत महावीर जैन आराधना केंद्र में म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन
बता दें कि लिएंडर पेस भारत के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. ऐसा करने वाले वह पहले एशियाई खिलाड़ी बने थे. उन्होंने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. वह दुनिया के एकमात्र ऐसे टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सात ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है. 2024 में, उन्हें इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. वह बंगाल टेनिस एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के बीच एक बड़ी टक्कर होगी. इसके पहले फेज में 14 जिलों में वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे फेज में कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में वोट डाले जाएंगे. पार्टी का मानना है कि उनके आने से पश्चिम बंगाल में उन्हें एक नई और सकारात्मक पहचान मिलेगी.