भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी गई है. इस लिस्ट के मुताबिक बागदा सीट से सोमा ठाकुर, चांदीपुर से पीयूष क्रांति दास को मैदान में उतारा गया है.
बीजेपी ने इसी के साथ पश्चिम बंगाल में 287 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. राज्य में दो चरणों में मतदान होना है. पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल को होना है. जारी की गई 13 नामों की सूची के साथ दूसरी सूची में घोषित किए गए एक उम्मीदवार के नाम भी बदल गए हैं.
पार्टी द्वारा किए गए बदलाव के मुताबिक मैनागुड़ी सीट से अब कौशिक रॉय की जगह दालिम रॉय को उम्मीदवार बताया गया है. आज की लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले संतोष पाठक का भी नाम शामिल है. पार्टी ने उन्हें चौरंगी विधानसभा सीटे से उम्मीदवार बनाया है. वहीं सीताई से आशुतोष बर्मा, नटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फलता सीट से देबांग्शु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, पांचला से राजन कुमार पॉल, गरबेटा विधानसभा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी से अरिजीत रॉय को उम्मीदवारी सौंपी गई है. इस बार बीजेपी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी है. हर ओर से इस बार ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी की जा रही है.
राज्य में दो चरण चुनाव होने के बाद, नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में 2011 से ममता बनर्जी का कब्जा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए कड़ा मुकाबला देगी. इसके लिए पार्टी द्वारा तैयारी की जा रही है. पहले चरण में पश्चिम बंगाली की प्रमुख सीटों में शामिल मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, मालदा, पश्चिमी बर्दवान, दार्जिलिंग, कूचबिहार, उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में वोट डाले जाएंगे. चुनाव में महज कुछ दिन बाकी है, इसलिए सभी पार्टियों द्वारा अपनी आखिरी कोशिश की जा रही है.