गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य यानी गुजरात का दौरा करेंगे. पीएम गांधीनगर, सानंद और वाव-थराद में आयोजित किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इन प्रोग्राम्स का मुख्य फोकस संस्कृति, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ और ग्रामीण विकास पर होगा. पीएम मोदी आज किन-किन परियोजनाएं का शुभारंभ करेंगे, चलिए जानते हैं.
इस दौरान पीएम मोदी गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि यह म्यूजियम महावीर जयंती के अवसर पर खोला जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की.
Here are some glimpses of the Samrat Samprati Museum at Koba Tirth which will be inaugurated today. May the thoughts of Bhagwan Mahavir always give strength and hope to humanity. pic.twitter.com/IycplhZJij
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2026
इसके बाद दोपहर 12:45 बजे, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के पास सानंद GIDC में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे. यह भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक अहम कदम साबित होगा. यह प्लांट कारों और इंडस्ट्रियल मशीन्स में इस्तेमाल होने वाले एडवांस इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल्स (IPMs) को बनाएगा. माइक्रोन के बाद, यह भारत का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट है जिसने कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है.
इस दौरान पीए मोदी वाव-थराद जाएंगे. यहां पर वो 20,000 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियाजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इन अहम परियोजनाओं में अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे शामिल हैं, जिसकी लागत ₹5,100 करोड़ से ज्यादा है. इसके अलावा इन परियोजनाओं में 4-लेन इडर-बडोली बाईपास का फाउंडेशन स्टोन, धोलावीरा-मौवाना सड़क का अपग्रेडेशन, कई रेल परियोजनाएं, जिनमें कनालस-जामनगर रेल लाइन डबलिंग और हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा रेल लाइन का गॉज कन्वर्जन शामिल हैं.