अपने ही सिर पर बरसा दी प्लेट, ऐसा डांस आपने भी कभी नहीं देखा होगा!
School Boys Dance: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो बच्चे जबरदस्त डांस कर रहे होते हैं. दोनों में एक बच्चा नाचते-नाचते अपने सिर पर प्लेट पीटने लग जाता है. बच्चे की इस हरकत को देखकर लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई है. स्कूल में मौजूद कुछ छात्र दोनों बच्चों का नाचते हुए का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे होते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. किसी वीडियो में कुछ बच्चों सवालों के हैरान कर देने वाले जवाब दे रहे होते हैं तो किसी में अजीब हरकतें करते दिखाई देते हैं. कभी बच्चे अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी वजह उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो जाती है. बच्चों की इन मजेदार वीडियो को देखना लोग खूब पसंद करते हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर दो बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा नाचते समय अपने सिर पर थाली पिट रहा होता है. बच्चे की इस हरकत को देखकर लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई हैं. इन दो बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को @GauravPalRaj को नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो को अपलोड करते दौरान मेज लेते हुए यूजर ने कैप्शन में "भाई प्लेट तो फोड़ दी..अब खाना काहे में खाओगे" लिखा है
Also Read
सिर पर बरसी दी प्लेट
वीडियो में देख सकते हैं कि दो बच्चे जमकर नाच रहे होते हैं. दोनों बच्चों का गजब का डांस देखने के लिए कई बच्चे और टीचर मौजूद रहे हैं. दोनों बच्चे अपने हाथ में थाली पकड़ी होती है. जिसमें से एक बच्चा थोड़ी देर बाद नाचते-नाचते थाली अपने सिर पर पीटने लग जाता है. पूरे वीडियो को दोनों बच्चे जबरदस्त कर रहे होते हैं. वीडियो की अंत में बच्चे सामने बैठे हुए लोगों के सामने थाली फैलाते हैं.
स्कूल के बच्चों ने बनाई वीडियो
कुछ बच्चे दोनों छात्र का मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. अब तक इस वायरल वीडियो पर 1 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. लोग इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं.