सावन में कांवड़ियों की पवित्र यात्रा जारी है लेकिन दिल्ली मेरठ इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कावंडियों ने पुलिस के लोगो और फ्लैशर लाइट वाली एक गाड़ी को तोड़ दिया है. कांवड़ियों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा है और सड़क पर उठाकर पटक दिया. कावंड़ियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस मनुहार करती रही, वे नहीं माने.
कुछ बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे तो किसी तरह कांवड़िए शांत हुए और ट्रैफिक दोबारा चालू हुई. कांवड़ियो ने प्राइवेट गाड़ी को निशाना बनाया है. विद्युत निगम के विजिलेंस विभाग में लगी इस गाड़ी को कांवड़ियों ने जमकर तोड़ डाला.
कावंड़ियों को असुविधा न हो, इसके चलते पुलिस ने दिल्ली मेरठ हाई वे को वन वे कर दिया है. मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए वनवे कर दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को सुबह 10 बजे बोलोरो कार, कांवड़ियों की लेन में आ गई और किसी कांवड़िए को टक्कर लग गई. जैसे ही दूसरे कांवड़ियों को इस बात का इल्म हुआ वे बौखला गए. उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. उन्होंने लाठी डंडों से कार पर हमला बोल दिया.
कांवड़ियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और बीच राह से पटक दिया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से कांवड़ियों को शांत कराया. गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर ट्रैफिक ही रोक दी थी. पुलिस का कहना है कि टक्कर लगने के बाद कांवड़ खंडित नहीं हुई थी, लेकिन टकराने से ही कांवड़िए भड़क गए थे.
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी तोड़फोड़ के बाद पलट दी। pic.twitter.com/Spdq7o3unf
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 29, 2024
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार-
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 29, 2024
''ये प्राइवेट गाड़ी पॉवर कॉरपोरेशन के विजिलेंस विभाग में कार्यरत थी। एक कांवड़िए को इसकी साइड लगी, लेकिन कांवड़ खंडित नहीं हुई। इससे कांवड़िए आक्रोशित हुए और तोड़फोड़ करके उसको पलट दिया। गाड़ी ड्राइवर पुलिस कस्टडी में है'' https://t.co/VS7nAYMObE pic.twitter.com/vzE01aNgl9
पुलिस का कहना है कि मुरादनगर के रहने वाले अवनीश त्यागी ही गाड़ी मालिक हैं. यह गाड़ी पुलिस की नहीं है. घटना के वक्त वही गाड़ी चला रहा था. आरोप है कि वही खुद कांवड़ियों की लेन में आया था. अविनीश त्यागी ने इसे विजिलेंस डिपार्टमेंट को गाड़ी दी है. पुलिस लोगो और फ्लैशर लाइट के गैरकानूनी इस्तेमाल को लेकर गाड़ी मालिक पर पुलिस एक्शन लेगी.