केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. आबकारी घोटाले में चार्जशीट दायर हुई है. कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने 21 मार्च 2024 को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 26 जून को सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.
CBI और ED ने अब आबकारी घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ जांच पूरी कर ली है. सीबीआई ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में बताया था कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति के जरिए फायदा उठाने के लिए मन-मुताबिक बदलाव किया गया था.
अरविंद केजरीवाल को ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है. हालांकि वह सीबीआई की गिरफ्तारी के मामले में तिहाड़ में बंद हैं. इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.
Central Bureau of Investigation (CBI) files chargesheet against Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and others in Rouse Avenue Court, Delhi in connection with Excise policy case.
(File photo) pic.twitter.com/XkfJgTnu2X— ANI (@ANI) July 29, 2024Also Read
बता दें कि शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया गया है, जिसमें उन पर आरोप है कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली. पिछले महीने केजरीवाल की रिमांड की मांग करते हुए सीबीआई ने अदालत में कहा, 'अरविंद केजरीवाल आपराधिक साजिश के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है, यह पता चला है कि केजरीवाल के करीबी विजय नायर जो कि आप के पूर्व मीडिया प्रभारी है. उन्होंने शराब कारोबारियों से संपर्क कर रहे थे और प्रस्तावित शराब नीति में फायदा पहुंचाए जाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे'. सीबीआई ने सबसे पहले अप्रैल में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी.