menu-icon
India Daily

खेल नहीं मौत का जाल! युवकों ने पार की सारी हदें, सांप सीढ़ी के खेल में रख दिया असली अजगर, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक असली सांपों के साथ सांप सीढ़ी का खेल खेलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान और नाराज दोनों हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
खेल नहीं मौत का जाल! युवकों ने पार की सारी हदें, सांप सीढ़ी के खेल में रख दिया असली अजगर, देखें वायरल वीडियो
Courtesy: Instagram

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. आमतौर पर बचपन में खेला जाने वाला सांप सीढ़ी का खेल यहां एक खतरनाक रूप लेता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में कुछ युवक इस खेल को असली सांपों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच डर और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है. कई लोग इसे खतरनाक स्टंट बता रहे हैं तो कुछ इसे सीधी लापरवाही मान रहे हैं.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जमीन पर सांप सीढ़ी जैसा बोर्ड बनाया गया है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बोर्ड पर जहां सांप की जगह होती है वहां असली जिंदा सांप रखे गए हैं.  खिलाड़ी पासा फेंकते हैं और अपनी गोटी आगे बढ़ाते हैं. इस दौरान उनका हाथ बार बार इन खतरनाक सांपों के बेहद करीब पहुंच जाता है. एक छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है.

अजगर और जहरीले सांपों के साथ खेला गेम

इस खेल में केवल छोटे सांप ही नहीं बल्कि बड़े और खतरनाक सांप भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में Python जैसे विशाल सांप भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा कुछ जहरीले सांप भी वहां मौजूद बताए जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे सांप कभी भी हमला कर सकते हैं और उनका जहर जानलेवा साबित हो सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kang Den Kebon Reptile (@kangden_kebonreptile)

जैसे ही खिलाड़ी पासा फेंकते हैं, उनका ध्यान खेल पर होता है लेकिन खतरा उनके बेहद करीब होता है. हाथ का थोड़ा सा फिसलना या अचानक हरकत उन्हें सीधे सांप के संपर्क में ला सकती है. वीडियो में युवक इसे मजे के रूप में लेते नजर आ रहे हैं, लेकिन असल में यह एक बेहद जोखिम भरा कदम है. यह खेल किसी भी पल जानलेवा साबित हो सकता था.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. कई यूजर्स ने इसे पागलपन बताया तो कुछ ने कहा कि यह हिम्मत नहीं बल्कि बेवकूफी है. एक यूजर ने लिखा कि यह खेल नहीं बल्कि मौत से खेलने जैसा है. वहीं कई लोगों ने ऐसे स्टंट्स पर रोक लगाने की मांग भी की.

जानकारों के मुताबिक जंगली और जहरीले सांपों के इतने करीब जाना बेहद खतरनाक होता है. सांप किसी भी समय आक्रामक हो सकते हैं और हमला कर सकते हैं. एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि ऐसे वीडियो देखकर लोग इसे कॉपी करने की कोशिश कर सकते हैं जो और भी खतरनाक हो सकता है.