menu-icon
India Daily

1 करोड़ कैश, BMW कार, हीरे-जवाहरात...गाजियाबाद में मुस्लिम युवक को शादी में मिले करोड़ों के दहेज का वीडियो वायरल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुई एक मुस्लिम शादी करोड़ों के दहेज को लेकर चर्चा में है. दूल्हे को नकद, BMW, सोने-हीरे के जेवर दिए गए, जबकि बिचौलिये को स्कॉर्पियो गिफ्ट मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

KanhaiyaaZee
1 करोड़ कैश, BMW कार, हीरे-जवाहरात...गाजियाबाद में मुस्लिम युवक को शादी में मिले करोड़ों के दहेज का वीडियो वायरल
Courtesy: Social Media

गाजियाबाद: यूपी के जनपद गाजियाबाद में हुई एक शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं. मुस्लिम समाज की शादी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. इस शादी में दहेज़ के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. शादी में दहेज़ के रूप में नकद राशि और जेवरात समेत अन्य सामान दिए गए, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. कई लोग इसे बेटियों के लिए मायके का प्यार बता रहे हैं तो कई लोग इसे फिजूलखर्ची और गलत ट्रेंड को बढ़ावा देनेवाला कदम बता रहे हैं.

दरअसल, दहेज़ के सारे रिकॉर्ड तोड़नेवाली ये शादी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल एंबियंस फार्म में हुई. 9 मई को ल्ली के खजूरी खास निवासी इदरीसी समाज के एक युवक का निकाह उसी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से संपन्न हुआ. इस शादी में युवती के परिजनों ने दूल्हे को दहेज़ में 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार कैश, हीरे के 11 जेवरात, 42 सोने और 18 चांदी के जेवरात और एक BMW कार भेंट की है. करोड़ों की ये शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

बिचैलिये की भी लगी लॉटरी!

इस शादी की ख़ास बात इतनी ही नहीं रही कि इसमें दूल्हे को करोड़ों का दहेज़ दिया गया, बल्कि बिचैलिये को स्कार्पियो कार भेंट की गयी. बताया ये भी जाता है कि करीब 6 महीने पहले जब सगाई की रस्म में हुई थी, तब भी लड़की वालों ने जमकर खर्च किये थे. उस वक्त लड़के को उपहार स्वरूप एक महिंद्रा थार गाड़ी और 31 लाख रुपये नकद दिए गए थे. सगाई और निकाह के खर्चों को जोड़ दिया जाए, तो यह राशि 2 करोड़ के पार पहुंच पहुंच जाती है.

करोड़पति दुल्हन ने चुना साधारण दूल्हा!

शादी को लेकर बताया जा रहा है कि भले ही दुल्हन पक्ष ने इस शादी में करोड़ों खर्च किये लेकिन दूल्हा साधारण परिवार से ही ताल्लुकात रखता है. हालांकि दहेज़ में जिस तरह से दूल्हे को करोड़ों मिले हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अब साधारण तो नहीं रहा बल्कि वो भी अब खास में शामिल हो गया है. हालाँकि इस शादी को लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी कह रहे हैं. लेकिन ये शादी अभी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.