Kanwar Yatra 2024: 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. शिव भगवान के भक्त कंधों पर कांवड़ उठाए गंगाजल लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच रहे हैं. कई किलोमीटर सफर तय करने के बाद भी भक्त जोश में हैं. गंगा में नदी के घाटों पर भक्त स्नान कर रहे हैं जिसकी वजह से काफी भीड़ लगी हुई है.कांवड़ यात्रा से जुड़े सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल भी रहे हैं. इसी बीच SDRF जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नदी में बहते हुए शख्स की जान बचा रहा है.
आए दिन कांवड़ यात्रा के दौरान कई हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं. अब उत्तराखंड के हरिद्वार में SDRF जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक SDRF जवान ने कांवड़िये को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी.
कांगड़ा घाट, हरिद्वार पर गंगा की तेज लहरों में बह रहे शिवभक्त को #UttarakhandPolice SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया।#KanwarYatra2024 @uksdrf pic.twitter.com/7f8f5dWO7R
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 26, 2024Also Read
यह हादसा हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हुई है. खबर के अनुसार व्यक्ति कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहा था लेकिन नदी के तेज लहर की वजह से वह बह गया. बहते हुए शख्स को देख चीख-पुकार मचने लगी. जब SDRF जवान ने यह देखा तो उन्होंने छलांग लगाकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर uttarakkhandcops अकाउंट पर शेयर किया गया है. यह अकाउंट उत्तराखंड पुलिस टीम का है. वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कांगड़ा घाट, हरिद्वार पर गंगा की तेज लहरों में बह रहे शिवभक्त को #UttarakhandPolice SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया." बता दें, शिवभक्त पुरी तरह से सुरक्षित है.