Super Typhoon Ragasa: भयानक तूफान रागासा में मस्ती की निंजा टेक्निक, वीडियो में देखें कैसे मकाऊ की सड़कों पर लोगों ने पकड़ी मछलियां

Typhoon Ragasa 2025: वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर पानी भरा है और लोग मस्ती कर रहे हैं. मछलियां पकड़ रहे हैं. ताइवान में तूफान रगासा ने जोरदार झटका दिया है.

Gemini
Reepu Kumari

Taiwan Typhoon Ragasa: ताइवान में तूफान रगासा ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से 14 लोगों की जान चली गई और 18 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, चीन ने इस तूफान को अब तक का सबसे शक्तिशाली बताते हुए गुआंगदोंग प्रांत से 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. लेकिन  इस बीच मकाऊ से कुछ ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिसे देखकर लग रहा क्या ऐसा भी हो सकता है.

वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर पानी भरा है और लोग मस्ती कर रहे हैं. मछलियां पकड़ रहे हैं.  राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, यह इस साल का 18वां तूफान है, जिसकी रफ्तार 212 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है. तूफान की आशंका से ताइवान और चीन के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है.  एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि   मकाऊ के निवासी बहकर आई मछलियां  पकड़ने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं लोग मछलियां पकड़ रहे हैं. उसके साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं. कुछ वीडियो भी बना रहा है. 
 

 

मजेदार कमेंट

वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. सएक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया 'जब जीवन आपको तूफान देता है ... मछली पकड़ो'. एक ने लिखा - 'मकाऊ की सड़कें पानी से भर गईं और लोग ऐसे मछली पकड़ रहे हैं मानो पूरा शहर एक्वेरियम हो. टाइफून रागासा सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि खाने की योजनाएं भी लेकर आया. कौन जानता था कि आपदा सीफूड बुफे का रूप ले सकती है?'