सीएम योगी ने किए अपनी मां के अंतिम दर्शन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी करीब 91 साल की थीं और उम्र से संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. शुक्रवार (20) नवंबर को उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में आखिरी सांस ली.
मां के निधन की खबर सुनकर सीएम योगी उत्तराखंड स्थित अपने घर पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन किए. बता दें कि योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी करीब 91 साल की थीं और उम्र से संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. शुक्रवार (20) नवंबर को उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में आखिरी सांस ली. अब शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
पंचूर में ही बीता था सीएम योगी का बचपन
बता दें कि सावित्री देवी पंचूर गांव में रहती थी जो कि सीएम योगी का पैतृक गांव है. योगी आदित्यनाथ का बचपन इसी गांव में बीता. मां के निधन की खबर सुनते ही योगी उत्तरखांड पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन किये. पंचूर गांव उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में है. सीएम योगी का बचपन इसी गांव में बीता और बाद में वह गोरखपुर चले गए.
इससे पहले सीएम योगी मई 2022 में पंचूर गांव आए थे. उस दौरान उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. मां-बेटे की इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं.
Also Read
जून 2024 में मां से मिलने पहुंचे थे AIIMS
जून 2024 में सीएम योगी अपनी मां से मिलने ऋषिकेश स्थित एम्स भी पहुंचे थे और डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली थी. मां के साथ कुछ समय बिताने के बाद सीएम योगी चले गए थे. इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी लेकिन आंखों की जांच के लिए उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था. आज 91 वर्ष की आयु में उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अब शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.