सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दो रोबोट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होते नजर आ रहा है. दोनो रोबोट्स एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है. कुछ लोगों ने इसे किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की सीन बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है कि दो आयोजक अपने-अपने रोबोट के पीछे खड़े हैं. वहीं चारों ओर से लोग गोला बनांए नजर आ रहे हैं. वहीं रोबोट पूरी शक्ति से लड़ाई कर रहा है. इस वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि रोबोट मुख्यधारा से काफी हद तक जुड़ चुका है.
रोबोट के इस लड़ाई का वीडियो एक्स पर एक वर्चुअल-रियलिटी इनोवेटर Cix Liv ने शेयर किया. इसमें इंसान की तरह दिखने वाले रोबोट्स एक अस्थायी रिंग में आमने-सामने खड़े हैं, वहीं उसके पास खड़ा एक इंसान रेफरी के रोल में नजर आ रहा है. इंसानों की तरह लड़ाई कर रहे इस रोबोट्स भी पहले अटैक करता और फिर खुद का बचाव करता है. कुछ देर दोनों के बीच लात-घूसे चलते रहते हैं.
मुकाबले के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया. हालांकि जरूरत पड़ने पड़ वहां खड़ा व्यक्ति रोबोट को कंट्रोल भी करता है. इस वीडियो को देख लोग भी दंग रह गए. कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आने वाले समय में रोबोट इंसानों को भी पीछे छोड़ देगा.
This video is going viral on Instagram.
— CIX 🦾 (@cixliv) May 9, 2026
The first fight ever between an Engine and Unitree robot at our new store space in SF. pic.twitter.com/yeHonKfWrv
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है. जिसमें कुछ यूजर्स ने इनकी तारीफ की है वहीं कुछ ने इनका मजाक बनाया और इंसानों से तुलना करना पूरी तरह के बकवास बताया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये 300 घूंसे और लातें मारते हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही निशाने पर लगती है और उसी से ये दोनों एक साथ तबाह हो जाते हैं.
वहीं दूसरे ने लिखा कि इन्हे कपड़े और बर्तन धोना सिखाओ. हमें लड़ने वाले रोबोट्स की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि एक यूजर ने कहा कि यही भविष्य है. साइंस की दुनिया में रोबोट और एआई का खतरनाक मिलन लोगों को आश्चर्यचकित कर दे रहा है.