menu-icon
India Daily

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुल पर बाप-बेटी को कई मीटर तक घसीटा; कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन

जानकारी के अनुसार पिता अपनी बेटी के साथ कार में पुल पार कर रहे थे. तभी पीछे से तेज गति में आ रहा हाइवा ट्रक उनकी कार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने कार को रोकने की बजाय आगे धकेलना शुरू कर दिया. कार पुल पर मीटरों तक घिसटती रही.

antima
Edited By: Antima Pal
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुल पर बाप-बेटी को कई मीटर तक घसीटा; कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन
Courtesy: x

Truck Rams Car Viral Video: भुवनेश्वर के पलासुनी ब्रिज पर शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक कार में सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी और उनके वाहन को सैकड़ों मीटर तक घसीटता चला गया. पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों में आक्रोश फैला दिया.

ट्रक ने कार को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार पिता अपनी बेटी के साथ कार में पुल पार कर रहे थे. तभी पीछे से तेज गति में आ रहा हाइवा ट्रक उनकी कार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने कार को रोकने की बजाय आगे धकेलना शुरू कर दिया. कार पुल पर मीटरों तक घिसटती रही. इस दौरान पिता और बेटी अंदर ही अंदर दहशत झेल रहे थे. आस-पास के लोग भी इस भयानक दृश्य को देखकर सकते में आ गए.

चमत्कारिक रूप से दोनों ही लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नहीं हुए. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पिता-पुत्री बाल-बाल बच गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला. लोग कमेंट्स में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की निंदा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा- 'रात के समय भारी वाहनों को शहर में घुसने की अनुमति क्यों दी जाती है?' कुछ ने ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन की मांग भी की.

वीडियो वायरल होने के बाद भुवनेश्वर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. हाइवा ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का अध्ययन कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और ड्राइवर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.