menu-icon
India Daily

वेलेंटाइन पर पति गर्लफेंड को मॉल में करा रहा था शॉपिंग, बेटे के साथ पहुंची पत्नी; वीडियो में देखें दोनों ने मिलकर किया क्या हाल

दो नाव पर तो सवार होंगे तो गिरना तय है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो महिलाएं एक आदमी के लिए आपस में भिड़ गईं. पति किसी और महिला के साथ शॉपिंग कर रहा था और अचानक पत्नी आ गया.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
वेलेंटाइन पर पति गर्लफेंड को मॉल में करा रहा था शॉपिंग, बेटे के साथ पहुंची पत्नी; वीडियो में देखें दोनों ने मिलकर किया क्या हाल
Courtesy: Pinterest

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज इलाके में सिविल लाइंस रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार शाम को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को दूसरी महिला के साथ खरीदारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. शुरू में तो मामला बहस तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही गरमागरम बहस और फिर हाथापाई में तब्दील हो गया. 

मॉल के अंदर मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें पत्नी ने मॉल के अंदर पति और गर्लफ्रेंड दोनों को एक साथ पकड़ लिया था. पत्नी का गुस्सा भड़क गया और फिर दे दना दे दना मारपीट शुरु हो गई.

महिलाओं का सामना किया और तनाव तुरंत बढ़ गया. इस झड़प का 15 मिनट का वीडियो, जिसमें दोनों महिलाओं के बीच बाल खींचने की घटना दिखाई दे रही है, ऑनलाइन सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

वायरल वीडियो में क्या है?

यह घटना शनिवार की देर शाम को घटी, जब एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ शॉपिंग मॉल गया था. संयोगवश, उसकी पत्नी भी लगभग उसी समय मॉल पहुंची. अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर वह क्रोधित हो गई और वहीं उससे भिड़ गई. तनाव बढ़ने पर युवक कथित तौर पर घटनास्थल से भाग गया. 

पत्नी और प्रेमिका के बीच तीखी बहस

इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच तीखी बहस हुई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. खबरों के मुताबिक, इस झड़प में गाली-गलौज और यहां तक ​​कि काटने की घटना भी शामिल थी. दुकानदारों और मॉल की महिला कर्मचारियों ने हस्तक्षेप करके दोनों महिलाओं को अलग किया. करीब 15 मिनट तक चली इस हाथापाई का वीडियो बाद में ऑनलाइन सामने आया और सोमवार को वायरल हो गया. 

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए रोवरत्सगंज कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पत्नी बाद में अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी महिला पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दे रहा था. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी और पति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. 

सम्बंधित खबर