menu-icon
India Daily

कॉफी पी, हुक्के का मजा लिया फिर 8500 का बिल बैठाकर हुई फुर्र, लड़की के साथ डेट पर गए इस लड़के की निकली सारी हेकड़ी!

शुरुआत में सब कुछ रोमांटिक लग रहा था. दोनों ने साथ बैठकर बातें कीं, दो कप कॉफी ऑर्डर की और एक हुक्का भी मंगवाया. युवक को लगा कि यह मुलाकात अच्छी दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत बन सकती है. माहौल फिल्मी अंदाज में था और दोनों हंसते-बातें करते रहे, लेकिन जैसे ही वेटर बिल लेकर आया, युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई.

antima
Edited By: Antima Pal
कॉफी पी, हुक्के का मजा लिया फिर 8500 का बिल बैठाकर हुई फुर्र, लड़की के साथ डेट पर गए इस लड़के की निकली सारी हेकड़ी!
Courtesy: x

कोलकाता में डेटिंग ऐप पर मिली लड़की ने युवक को 8500 रुपये का चूना लगाया. कोलकाता के रानीकुठी इलाके में एक युवक की पहली डेट एक महंगे धोखे में बदल गई. Bumble डेटिंग ऐप पर बातचीत करने के बाद लड़की ने उसे 'कपल कैफे जोन' नाम के एक खास कैफे में मिलने के लिए बुलाया. युवक बड़े सपनों के साथ वहां पहुंचा, लेकिन जो हुआ उसने उसकी सारी उम्मीदें तोड़ दीं.

कॉफी पी, हुक्के का मजा लिया फिर 8500 का बिल बैठाकर हुई फुर्र

शुरुआत में सब कुछ रोमांटिक लग रहा था. दोनों ने साथ बैठकर बातें कीं, दो कप कॉफी ऑर्डर की और एक हुक्का भी मंगवाया. युवक को लगा कि यह मुलाकात अच्छी दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत बन सकती है. माहौल फिल्मी अंदाज में था और दोनों हंसते-बातें करते रहे, लेकिन जैसे ही वेटर बिल लेकर आया, युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई. मामूली ऑर्डर के लिए बिल 8500 रुपये का था. युवक ने चौंककर पूछा कि इतना ज्यादा बिल कैसे आया? तभी कैफे के स्टाफ ने उसे घेर लिया. कर्मचारी जोर-जोर से कहने लगे कि बिल तुरंत चुकाना होगा.

इसी बीच लड़की जो अभी तक उसके साथ बैठी मुस्कुरा रही थी, अचानक उठी और कैफे से बाहर निकल गई. युवक को समझते देर नहीं लगी कि यह एक सोची-समझी साजिश थी. बाद में पता चला कि बिल में कई ऐसी चीजें जोड़ दी गई थीं, जिन्हें उन्होंने ऑर्डर ही नहीं किया था. स्टाफ ने दबाव बनाकर पैसे वसूल लिए. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोग इसे 'महंगी डेट' कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ इसे संगठित ठगी बता रहे हैं. 

कई यूजर्स का कहना है कि कुछ कैफे डेटिंग ऐप यूजर्स को लुभाकर बुलाते हैं और फिर फुलाकर बिल थोप देते हैं. लड़की और कैफे स्टाफ के बीच मिलीभगत होने का आरोप भी लग रहा है. यह घटना युवाओं के लिए एक सबक है. ऑनलाइन दोस्ती करते समय सावधानी बरतनी चाहिए.