नई दिल्ली: दुनिया भर के कई देश अपनी अलग-अलग परंपराओं, नाइटलाइफ, घूमने की जगहों और दूसरी कई अनोखी चीजों के लिए जाने जाते हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक बिल्कुल ही अलग तरह का रिवाज चलता है. खास तौर पर इस देश के कुछ हिस्सों में किराए की पत्नी की परंपरा काफी गहरी हो चुकी है.
जो पर्यटक अकेले इस देश की यात्रा पर आते हैं, उनके पास किराए की पत्नी रखने का विकल्प होता है और यह जगह भारत के लोगों के लिए घूमने की एक पसंदीदा जगह भी है.
थाईलैंड, जो अपने शानदार समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है. वह देश है जहां आपको किराए की पत्नियां मिल सकती हैं. सुनने में यह जितना भी अजीब लगे, यह प्रथा थाईलैंड के कई शहरों में काफी समय से चली आ रही है और अब यह एक पूरे बिज़नेस का रूप ले चुकी है.
खासकर पटाया जैसे बड़े टूरिस्ट हब में महिलाएं पर्यटकों के लिए एक तय समय तक साथी बिल्कुल एक पत्नी की तरह बनकर रहती हैं. यह व्यवस्था कोई पारंपरिक या कानूनी तौर पर मान्य शादी नहीं होती बल्कि यह एक तरह का निजी समझौता होता है.
इस समझौते के तहत महिला साथी एक तय समय तक पत्नी के सारे फर्ज निभाती है जैसे कि पर्यटक के साथ घूमने जाना, उसकी देखभाल करना या बस साथ में समय बिताना. यह समय कुछ घंटों से लेकर कई दिनों या महीनों तक का हो सकता है. इस पूरे समय के दौरान, दोनों पक्ष आपसी सहमति से अपने रिश्ते की शर्तें तय करते हैं.
जैसे-जैसे पर्यटन का दायरा बढ़ता जा रहा है, यह चलन भी तेजी से फैल रहा है. बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक थाईलैंड घूमने आते हैं और उनमें से कई अकेले यात्रा करते हैं. इसी वजह से साथ की जरूरत को पूरा करने के लिए यह व्यवस्था सामने आई. अलग-अलग रिपोर्टों के मुताबिक यह चलन आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए कमाई का एक जरिया बन गया है.
इस व्यवस्था के तहत तय की गई रकम कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि महिला की उम्र, उसका रूप-रंग और उसकी पढ़ाई-लिखाई. अलग-अलग मामलों में यह रकम लगभग $1,600 से लेकर $116,000 तक बताई जाती है. हालांकि यह पूरी व्यवस्था किसी भी सरकारी कानून के दायरे में नहीं आती बल्कि यह पूरी तरह से निजी समझौतों के आधार पर चलती है.
किराए की पत्नी के चलन पर हाल ही में Thai Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society नाम की एक किताब में विस्तार से चर्चा की गई है. किताब में बताया गया है कि कई मामलों में ये अस्थायी रिश्ते आखिरकार स्थायी रिश्तों में बदल जाते हैं.