menu-icon
India Daily

प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं, सैनिक ने परेड के बीच अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज; देखें VIDEO

विक्ट्री डे समारोह के दौरान एक सैनिक ने सैन्य परेड के बीच घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया. यह भावुक पल कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं, सैनिक ने परेड के बीच अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज; देखें VIDEO
Courtesy: X

रूस में 9 मई को मनाए जाने वाले विक्ट्री डे समारोह के दौरान प्यार का एक अनोखा रूप देखने को मिला. परेड के बीच एक सैनिक ने अपनी प्रेमिका को बेहद खास अंदाज में शादी के लिए प्रपोज कर दिया. सैन्य वाहनों, यूनिफॉर्म पहने जवानों और हजारों लोगों की मौजूदगी में सैनिक घुटनों पर बैठा और अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाई. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे वर्दी वाला रोमांस बताया.

परेड के बीच दिखा प्यार का खास पल

विक्ट्री डे रूस में बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस माना जाता है. इस दिन दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत को याद किया जाता है. हर साल देशभर में सैन्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाते हैं. इसी माहौल के बीच ब्लागोवेशचेंस्क में मौजूद लोगों ने अचानक एक अलग नजारा देखा. परेड खत्म होने के बाद एक सैनिक अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों पर बैठ गया. उसके हाथ में अंगूठी थी और आसपास मौजूद साथी सैनिक मुस्कुरा रहे थे. गर्लफ्रेंड थोड़ी चौंकी तो सही पर उसने तुरंत इस खास प्रपोजल को अपना बना लिया.

वायरल वीडियो

मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में इस खास पल को रिकॉर्ड कर लिया. कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया. कई यूजर्स ने लिखा कि युद्ध और सैन्य ताकत के प्रतीकों के बीच ऐसा रोमांटिक दृश्य दिल छू लेने वाला है. कुछ लोगों ने सैनिक की हिम्मत और अंदाज की तारीफ की, तो कई ने इसे विक्ट्री डे की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया.

रूस में पहले भी वायरल हुए ऐसे वीडियो

रूस में सैन्य समारोहों के दौरान इस तरह के प्रपोजल पहले भी सामने आ चुके हैं. साल  2020 में भी एक सैनिक ने टैंकों और सैन्य वाहनों के बीच अपनी पार्टनर को प्रपोज किया था. इसकी काफी चर्चा हुई थी. वहां सेना से जुड़े लोग अक्सर खास मौकों को निजी जिंदगी की यादगार घटनाओं से जोड़ देते हैं. इस बार भी ब्लागोवेशचेंस्क का यह दृश्य लोगों को लंबे समय तक याद रहने वाला है.