menu-icon
India Daily

'मैं गलत थी...', पहली बार भारत आते ही फूट फूटकर रोने लगी विदेशी महिला, Video में दिखाया असली हिंदूस्तान

भारत को लेकर सोशल मीडिया पर बनी धारणाओं के बीच सिंगापुर की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शुरुआत में भारत देखकर हैरान हुई महिला ने बाद में कहा कि उसने दुनिया में भारत जैसा जिंदादिल और रंगों से भरा देश नहीं देखा.

babli
Edited By: Babli Rautela
'मैं गलत थी...', पहली बार भारत आते ही फूट फूटकर रोने लगी विदेशी महिला, Video में दिखाया असली हिंदूस्तान
Courtesy: Instagram

सिंगापुर की एक महिला पर्यटक ने अपने भारत दौरे का अनुभव अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. अपने वीडियो की शुरुआत में उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें यहां की भीड़, ट्रैफिक और शोर देखकर कल्चर शॉक लगा. लेकिन बाद में भारत की संस्कृति, लोगों और ऐतिहासिक जगहों ने उसका दिल जीत लिया. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने माना कि पहले कुछ दिन उसके लिए किसी सेंसरी ओवरलोड जैसे थे.

इंटरनेट पर देखी थी भारत की नेगेटिव तस्वीर

महिला ने बताया कि बचपन से उसने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भारत को लेकर कई नकारात्मक बातें देखी थीं. लेकिन वह खुद असली भारत को देखना चाहती थी इसलिए उसने नॉर्थ इंडिया की यात्रा करने का फैसला किया. अपने सफर के दौरान महिला ने हवा महल, ताज महल और लाल किले जैसी मशहूर जगहों का दौरा किया. उसने कहा कि हर ऐतिहासिक इमारत अपने अंदर एक अलग कहानी समेटे हुए नजर आई. वीडियो में महिला ने कहा कि उसने दुनिया के कई विकसित शहर देखे हैं लेकिन भारत जैसा जीवंत माहौल कहीं नहीं मिला. उसके मुताबिक भारत की सड़कों, बाजारों और लोगों में एक अलग ऊर्जा दिखाई देती है. महिला ने भारत को दुनिया की सबसे रंगीन और जिंदादिल जगहों में से एक बताया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tyen Rasif (@tyenrasif)

भीड़ में भी दिखी भारत की खूबसूरती

महिला ने माना कि भारत में सबकुछ बहुत chaotic यानी अव्यवस्थित लगता है लेकिन उसी अव्यवस्था में एक खास खूबसूरती छिपी हुई है. उसने कहा कि यहां हर गली और हर शहर में जिंदगी धड़कती हुई महसूस होती है. भारत में अकेले यात्रा करने को लेकर अक्सर बहस होती रहती है लेकिन महिला ने कहा कि उसे यहां कई विकसित देशों से ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ. उसने बताया कि सफर के दौरान कई लोगों ने उसकी मदद की और उसकी सुरक्षा का ध्यान रखा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उसकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उसने भारत की असली तस्वीर दिखाई है जहां खूबसूरती और चुनौतियां दोनों साथ साथ मौजूद हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत को समझने के लिए यहां आकर रहना जरूरी है. वहीं कई लोगों ने लिखा कि भारत की यही विविधता और ऊर्जा उसे बाकी देशों से अलग बनाती है.