menu-icon
India Daily

IPL 2026 में चला 21 साल के इस युवा खिलाड़ी का जादू, 5 फिफ्टी लगाकर की गौतम गंभीर के रिकॉर्ड की बराबरी

अंगकृष रघुवंशी ने रविवार को GT के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए. यह इस सीजन उनका पांचवां 50+ स्कोर रहा. इसी के साथ वह केकेआर के लिए एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026 में चला 21 साल के इस युवा खिलाड़ी का जादू, 5 फिफ्टी लगाकर की गौतम गंभीर के रिकॉर्ड की बराबरी
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने एक और शानदार अर्धशतक जड़कर साबित कर दिया कि वह भविष्य के बड़े सितारे बनने की राह पर हैं. उनकी इस संयम और आक्रामक पारी की बदौलत केकेआर ने 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया. 

इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन बनाए. यह इस सीजन में उनका पांचवां 50+ स्कोर रहा. इसी के साथ वह केकेआर के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं. उनसे आगे सिर्फ एक ही खिलाड़ी है जिन्होंने यह कारनाम किया है. 

KKR के दिग्गजों की बराबरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंगकृष रघुवंशी ने इस सीजन केकेआर के लिए एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अंगकृष ने अपने प्रदर्शन से रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है. इस सूची में उनसे ऊपर केवल गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने 2012 में छह बार 50 से अधिक रन बनाए थे. साथ रॉबिन उथप्पा भी इस सूची में शामिल हैं. 

6 - गौतम गंभीर (2012)
5 - रॉबिन उथप्पा (2014)
5 - गौतम गंभीर (2016)
5 - रॉबिन उथप्पा (2017)
5* - अंगकृष रघुवंशी (2026)

फिन एलन और ग्रीन के साथ धमाकेदार बल्लेबाजी

गौरतलब है कि मैच में फिन एलन ने शुरुआत से ही तूफानी अंदाज अपनाया और 35 गेंदों में 93 रन ठोक दिए. उनके आउट होने के बाद रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने कमान संभाली और पारी को और तेज गति दी. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में नाबाद 108 रन जोड़े. गुजरात की खराब फील्डिंग का भी केकेआर ने पूरा फायदा उठाया.

कुछ ऐसा है रघुवंशी का IPL करियर

अब अगर बात करें रघुवंशी के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 2024 में केकेआर के लिए पदार्पण किया था. उन्होंने अभी तक कुल 34 मैच खेले हैं जिनकी 30 पारियों में उन्होंने 34.03 की औसत से 885 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी  आए हैं.      

Topics