Viral Video: एक सीनियर वकील को उसके गलत कृत्यों के चलते 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इतना ही नहीं सस्पेंड के साथ उसके ऊपर £85,501 का जुर्माना लगाया गया है. सीनियर वकील महिला जूनियर वकीलों के साथ ऑफिस की टेबल पर शारीरिक संबंध बनाया करता था. वह महिला कर्मचारियों से छोटे कपड़े पहनकर आने के लिए कहा करता था. एक नई कर्मचारी के साथ उसने ऑफिस में ही रोमांस किया. उसको किस किया.
इंग्लैंड में एक सीनियर वकील को दो सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया. सीनियर वकील पर आरोप था कि वह अपने जूनियर महिला वकीलों के साथ सप्ताह में दो बार डेस्क पर शारीरिक संबंध बनाया करता था. इतना ही नहीं महिला कर्मचारियों को वह शॉर्ट स्कर्ट कर आने के लिए कहता था.
वकील का नाम जसविंदर गिल बताया जा रहा है. वह एक लॉ फर्म में पार्टनर था. उसने अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल करता था. उसने अपने दफ्तर की कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए.
50 साल के जसविंदर गिल ने एक नई ज्वाइनी के साथ किस किया. किस करने के बाद ऑफिस में ही उसके साथ रोमांस भी किया.
जसविंदर गिल ने स्टॉर्फ मेंबर्स को बताया था कि वह चाहता है कि महिला कर्मचारी खुले पैर के जूते, मोजे पहनें, छोटी स्कर्ट पहनें. इस ड्रेस को उन्होंने प्रोफेशनल ड्रेस बताया था.
इन सब आरोपों में जसविंदर गिल को 2 सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही साथ उन पर £85,501 का फाइ भी लगाया गया है.
जांच समिति ने जसविंदर गिल को पद का गलत दुरुपयोग करने पर आलोचना की है. पैनल ने कहा कि चार महिलाओं के प्रति उनके आचरण से उन्हें डर लगा कि अगर उन्होंने उन्हें अस्वीकार कर दिया तो उनका करियर प्रभावित होगा.
फर्म का नाम उजागर नहीं किया गया है. पैनल ने बताया कि 2015 में एक महिला के ज्वाइन करने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे.