menu-icon
India Daily

टेंशन-डिप्रेशन खत्म कर देगा ये Video, नन्हें बच्चे ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

Handicapped Baby Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक दिव्यांग बच्चे का है Handicapped Baby Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक दिव्यांग बच्चे का है जिसके दोनों पैर नहीं है. इस वीडियो में उसके पिता आगे बढ़ना सिखा रहे हैं. वीडियो में दिव्यांग बच्चा खूब मेहनत और कोशिश करने के बाद अपने पिता के पास पहुंच जाता है. यह वीडियो देख लोग इमोशनल और इंस्पायर हो रहे हैं. आइए नजर डालें इस वायरल वीडियो पर.

India Daily Live
टेंशन-डिप्रेशन खत्म कर देगा ये Video, नन्हें बच्चे ने जीता करोड़ों लोगों का दिल
Courtesy: Social Media

Motivational Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न तो कुछ वायरल होता रहता है. कुछ यूजर्स कॉमेडी,  और नाच-गाने के कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो कुछ  इमोशनल और इंस्पिरेशनल कंटेंट देखना काफी पसंद करते हैं. इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिसे देखकर आपका पिघला जाता है. वहीं, इंस्पिरेशनल कंटेट वाली वीडियो यूजर्स में नया जोश और जुनून पैदा कर देता है. 

हाल ही में एक इमोशनल और इंस्पिरेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें यूजर्स को इंस्पिरेशनल कंटेंट के साथ ही इमोशनल अटैचमेंट दिखाई गई है. यह ऐसा वीडियो है जिसे देखकर आंखों से आंसू निकलने के साथ ही जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए भी इंस्पायर करेगा. 

 

दिव्यांग बच्चे ने दी प्रेरणा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिव्यांग बच्चे को अपने पिता के साथ देखा जा सकता है. बच्चे को दोनों पैर नहीं है फिर भी वह अपने पिता के पास आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में बच्चा जमीन पर लेटा हुआ है और अपने शरीर की मदद खुद को खिसकाते हुए अपने पिता के पास जाने की कोशिश कर रहा है. वहीं,  बच्चे के पिता उसको मोटिवेट कर रहे हैं और आगे अपने पास आने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में कोशिश और मेहनत करने के बाद बच्चे अपने पिता के पास पहुंच जाता है जिसे देख पिता के चेहरे पर स्माइल आ जाती है. 

वीडियो ने किया लोगों को मोटिव

यह वायरल वीडियो लिंकेडिन पर पोस्ट की गई है. यह वीडियो यूजर्स को इंस्पायर करने के साथ खास मैसेज भी दे रहा है कि मुश्किलें कितनी भी बड़ी हो जाएं, हमें हारना और रुकना नहीं चाहिए. अब तक इस वीडियो पर हजारों में लाइक आ चुके हैं. वहीं,  100 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिपोस्ट किया है. कई यूजर्स दिव्यांग बच्चे की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि 'जीवन में कुछ भी असंभव जैसा नहीं है.'