Paris Olympics 2024: इस बार ओलंपिक खेल पेरिस में आयोजित किया जा रहा है. पेरिस ओलंपिक का 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को हुई. इस समय सबकी नजर पेरिस ओलंपिक पर है. ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 की ऑफिशियल तौर पर शुरुआत हो गई है. इसी बीच पेरिस ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में एक बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है. दरअसल, एक अर्धनग्न ‘नीला आदमी’ एक बड़ी फलों की थाली पर लेटा हुआ दिखाई दिया था.
इस आदमी को देख सभी के मन में काफी सवाल हैं. ओपनिंग सेरेमनी के दौरान यह शख्स फ्रेंच में गाना गा रहा था. अब यह सीन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह मिस्ट्री मैन कौन है?
Je pense au millard de téléspectateurs hors France qui vient de découvrir Philippe Katerine peint en bleu et en slibard ce soir pic.twitter.com/T18r2m3U3U
— Scipion (@Scipionista) July 26, 2024Also Read
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह व्यक्ति फ्रांस के एक्टर और सिंगर फिलिप केटरीन थे. फिलिप को फ्रांस में एक लीजेंड के रूप में जाना जाता है. सिंगर के गाने फ्रांस में खूब मशहूर हैं. फिलिप के ‘मोन क्यूर बैलेंस’, ‘जे वौस एम्मेर्डे’ और ‘लौक्सर जेडोर’ जैसे कई पॉपुलर गाने हैं जिसे लोग बड़े मन से सुनते हैं. सिंगर ने अपना करियर की शुरुआत 1991 में की थी और 2010 में वह काफी पॉपुलर हो गए.
ओलंपिक
पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में वह शराब, उत्सव और रंगमंच के यूनानी देवता डायोनिसस की भूमिका निभा रहे थे. ओलंपिक के सोशल मीडिया ऑफिशियल अकाउंट से भी फिलिप केटरीन का वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि यूनानी देवता डायोनिसस की व्याख्या हमें मनुष्यों के बीच हिंसा से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है. यह पहली बार है जब ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के जगह शहर के बीचों-बीच हुई.