menu-icon
India Daily

Video: एक ही बाबू के लिए आपस में भिड़ी स्कूली लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बागपत के अमीननगर सराय में लड़कियां स्कूल की ड्रेस में थी और सड़क पर ही आपस में भिड़ गईं. मारपीट की वजह एक एक लड़के से दोनों का बात करना बताया जा रहा है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

Kamal Kumar Mishra
Video: एक ही बाबू के लिए आपस में भिड़ी स्कूली लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Courtesy: x

Video: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां बीच सड़क पर एक दूसरे से लड़ती दिख रही हैं. यह लड़ाई एक लड़के को लेकर हुई, जिसे दोनों लड़कियां पसंद करती हैं. यह घटना बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय कस्बे की बताई जा रही है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों छात्राएं एक-दूसरे के बाल खींचते हुए, लात-घूंसों से मारपीट कर रही हैं. ये लड़कियां स्कूल से घर लौट रही थीं और लड़ाई का कारण एक ही लड़के से जुड़ा था. दोनों लड़कियों को यह पता चला कि दोनों एक ही लड़के से बात करती हैं, जिसके बाद उनका झगड़ा बढ़ गया. घटनास्थल पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

बताया जा रहा है कि ये लड़कियां दसवीं कक्षा की छात्राएं हैं और एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की बात की है. इस मारपीट में दोनों लड़कियां एक-दूसरे से झगड़ते हुए बाल खींचने और लात-घूंसों से प्रहार करने तक पहुंच गईं.