menu-icon
India Daily

वाह...! इलेक्ट्रिक गाड़ी का यूज कर शख्स ने तल डालीं पूरियां, Video देख लोगों ने की टेस्ला से तुलना

EV Car Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी से पैन में तेल गर्म कर पूरियां तलता दिख रहा है. चार्जिंग पोर्ट से कनेक्शन लेकर पूरियां तलने का यह तरीका लोगों को हैरान कर रहा है और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
वाह...! इलेक्ट्रिक गाड़ी का यूज कर शख्स ने तल डालीं पूरियां, Video देख लोगों ने की टेस्ला से तुलना
Courtesy: Instagram

EV Car Jugaad Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.इसमें एक शख्स इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी का इस्तेमाल करके पूरियां तलता नजर आ रहा है. यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. चलिए नजर डालते हैं इस वायरल वीडियो पर. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी के चार्जिंग पोर्ट से कनेक्शन लेकर पैन में तेल गर्म करता है. इसके बाद वह उसमें पूरियां डालकर तलना शुरू कर देता है. यह पूरी प्रक्रिया इतनी अनोखी है कि लोग इसे देखकर चकित रह गए हैं.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Altu Faltu 👻 (@altu.faltu)

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे टेक्नोलॉजी का नया कमाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार प्रयोग मान रहे हैं. कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी से ऐसा करना कितना सुरक्षित है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @altu.faltu नाम के यूजर ने शेयर किया. 

लोगों की प्रतिक्रिया

 वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है. एक यूजर ने लिखा, 'वाह! ये तो कमाल का जुगाड़ है.' वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, 'पूरियां तो तल लीं, अब गाड़ी कैसे चलेगी?' तीसरे यूजर ने कहा, 'इसलिए टेस्ला आगे नहीं बड़ी'. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह की हरकतें बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती हैं और यह खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी को इस तरह से इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. इससे न केवल बैटरी खराब हो सकती है, बल्कि आग लगने का खतरा भी हो सकता है.