उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. एक विदेशी पर्यटक ने एक महिला को गंगा के किनारे पूजा का कचरा फेंकने से रोकने की कोशिश की है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच पर्यावरण और जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
वीडियो को Sierra Lillian नाम की विदेशी महिला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें देखा गया कि एक महिला रेत में गड्ढा खोदकर पूजा का कचरा दबा रही थी. इस कचरे में प्लास्टिक जैसी ऐसी चीजें भी शामिल थीं जो आसानी से नष्ट नहीं होतीं. पर्यटक ने महिला से सवाल किया कि वह ऐसा क्यों कर रही है. लेकिन महिला ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया. इस पर पर्यटक ने नाराजगी जताई और कहा कि लोग इस पवित्र जगह का सम्मान नहीं कर रहे.
गंगा रिवर को भारत में सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था और जीवन का प्रतीक माना जाता है. हर साल लाखों लोग यहां पूजा करने आते हैं. लेकिन बढ़ती भीड़ और लापरवाही के कारण नदी में कचरा भी तेजी से बढ़ रहा है. खासकर पूजा से जुड़ा कचरा जैसे फूल, प्लास्टिक और अन्य सामग्री नदी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अबतक वीडियो पर 15 लाख से ज्यादा व्यूज, 60 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2300 से ज्यादा कमेंट आ गए हैं.
Also Read
- IRGC की चेतावनी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार हुआ अमेरिकी जहाज? ईरान और अमेरिका के अलग-अलग दावे
- ‘एक्स्ट्राऑर्डिनेरी…’ ट्रंप ने बांधे पाकिस्तान के PM शरीफ और आर्मी चीफ की तारीफों के पुल, जानें क्या बोले
- 25वें दिन भी नहीं रुकी धुरंधर 2 की रफ्तार, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, कमाई देख दंग रह जाएंगे
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसपर रिएक्ट करने के लिए कमेंट सेक्शन में कूद गए. कुछ लोगों ने विदेशी महिला की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सही मुद्दा उठाया. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की है. कई लोगों ने सरकार से सख्त नियम और जागरूकता अभियान की मांग की.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने समाधान भी बताए. किसी ने कहा पूजा के फूल और माला को मिट्टी में दबाकर खाद बनाया जा सकता है. वहीं दूसरे ने कहा, प्लास्टिक और गैर गलने वाली चीजों को अलग से फेंकना चाहिए. किसी ने बताया कि नदी किनारे कूड़ेदान और रिसाइक्लिंग सिस्टम बढ़ाना चाहिए. एक यूजर ने बताया कि उनका दोस्त पिछले 20 सालों से नदी की सफाई कर रहा है और हजारों किलो कचरा निकाल चुका है.