menu-icon
India Daily

25वें दिन भी नहीं रुकी धुरंधर 2 की रफ्तार, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, कमाई देख दंग रह जाएंगे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 25वें दिन फिल्म ने 1083 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
25वें दिन भी नहीं रुकी धुरंधर 2 की रफ्तार, रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, कमाई देख दंग रह जाएंगे
Courtesy: Social Media

मुंबई: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. रणवीर सिंह की यह जासूसी थ्रिलर फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. आदित्य धर की डायरेक्टेड बनी इस फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. अब 25वें दिन भी इसकी कमाई में गिरावट नहीं दिख रही है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार को लगभग 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 1083.67 करोड़ तक पहुंच गया है.

अब तक का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

  • पहला हफ्ता 674.17 करोड़
  • दूसरा हफ्ता 263.65 करोड़
  • तीसरा हफ्ता 110.60 करोड़
  • चौथे हफ्ते में भी मजबूत पकड़

यह आंकड़े दिखाते हैं कि फिल्म की पकड़ अभी भी दर्शकों पर बनी हुई है.

1000 करोड़ क्लब में पहली हिंदी फिल्म

धुरंधर 2 ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. यह भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इस उपलब्धि ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है. दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है.

धुरंधर 2 ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर 2 ने आरआरआर, कल्कि 2898 ई., केजीएफ चैप्टर 2, जवान, पठान, स्त्री 2, एनिमल की कमाई को पीछे छोड़ते हुए एक नया आकड़ा छुआ है. इसके अलावा फिल्म ने Baahubali 2 The Conclusion के 1030.42 करोड़ के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है. हालांकि अभी इसे Pushpa 2 The Rise के 1234.10 करोड़ के रिकॉर्ड को पार करना बाकी है.

फिल्म की कहानी और किरदार

धुरंधर 2 एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उनका किरदार हमजा अली मजारी बनता है और दुश्मनों के बीच रहकर उनके नेटवर्क को खत्म करता है. फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन समेत कई दमदार कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और इमोशन ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है.

कुछ समय पहले फिल्म विवादों में भी आ गई थी. Rajiv Rai की कंपनी Trimurti Films ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी फिल्म के गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया. यह मामला अभी चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर नजर नहीं आया.