वैलेंटाइन डे पर एक्स पार्टनर को बनाएं 'कॉकरोच', जानें कौन सा चिड़ियाघर दे रहा बदला लेना का मौका
पोलैंड के ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर ने वैलेंटाइन डे पर एक्स के नाम कॉकरोच रखने और उसे मीरकैट को खिलाने की अनोखा ऑफर दे रहा है. यह ऑफर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा.
नई दिल्ली: फरवरी शुरू होते ही वैलेंटाइन डे की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. यह महीना प्यार करने वाले कपल्स के लिए बहुत खास माना जाता है, लेकिन अब जिनके प्यार को उनके एक्स ने ठुकरा दिया है, उनके लिए पोलैंड का एक चिड़ियाघर एक शानदार डील दे रहा है.
इस ऑफर के तहत, लोग चिड़ियाघर में एक कॉकरोच का नाम अपने एक्स के नाम पर रख सकते हैं. पोलैंड का एक चिड़ियाघर 2026 के लिए वैलेंटाइन डे पर बदला लेने का यह शानदार मौका लाया है ताकि लोग अपने एक्स से बदला ले सकें. पोलैंड के ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर ने सबसे पहले 2023 में यह पहल शुरू की थी, जिसमें गुस्से वाले लोगों को अपने एक्स के नाम पर मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच का नाम रखने और फिर उसे मीरकैट को खिलाने का मौका दिया गया था.
क्या है इसका मकसद?
रिपोर्ट के अनुसार, इस कैंपेन का मकसद चिड़ियाघर के लुप्तप्राय जानवरों को बचाने के प्रयासों में मदद करना है. 50 ज्लॉटी यानी लगभग 1290 रुपये में, प्रतिभागी एक कॉकरोच को गोद ले सकते हैं और उसका नाम अपने एक्स के नाम पर रख सकते हैं, जिसके बदले उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक गोद लेने का सर्टिफिकेट मिलेगा. जो लोग 150 ज्लॉटी यानी लगभग 3,870 रुपये खर्च करेंगे, उन्हें कीड़े के अंजान का फोटोग्राफिक सबूत भी मिलेगा.
Also Read
- 'इसकी चप्पल बैठी है सीट में', महिला ने बेटे के टिकट पर खर्च किए 1500 रुपये लेकिन वो गोद में बैठा रहा, देखें क्यूट वीडियो
- बजट 2026 में सिगरेट पानी वालों को लगा धक्का, मिडिल क्लास वाले मीम्स बनाकर निकाले भड़ास; देखें फनी वीडियो
- रील के नशे ने ली 22 साल के फैजान की जान, वीडियो में देखें कैसे पैर फिसलने के बाद यमराज बनकर आया स्लैब
VIP पैकेज में क्या है?
जो लोग इसे VIP पैकेज लेना चाहते हैं, उन्हें 300 ज्लॉटी लगभग 7000 रुपये में चिड़ियाघर की देखरेख में अपने एक्स के नाम वाले कॉकरोच को मीरकैट को खिलाना शामिल है.
आधिकारिक फेसबुक अकाउंट ने कहा, 'इस वैलेंटाइन डे पर हमारे ओरिएंटेरियम में आप अपने एक्स के नाम पर एक कॉकरोच का नाम रख सकते हैं और प्रतीकात्मक रूप से उस अध्याय को बंद कर सकते हैं. हंसी की गारंटी है और आप साथ ही कुछ अच्छा भी करेंगे.'
चिड़ियाघर ने अपने पेज पर वीडियो किया पोस्ट
चिड़ियाघर ने अपने पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक महिला कीड़ों के झुंड से बेफिक्र होकर रात के खाने के लिए एक को पकड़ रही है.
चिड़ियाघर का प्रमोशनल वीडियो वायरल हो गया है, जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, 'शायद मीरकैट मेरे एक्स से दूर भाग जाएगा', जबकि दूसरे ने कहा, 'क्या आप कॉकरोच को बचा सकते हैं और बस मेरे एक्स को मीरकैट को खिला सकते हैं?' एक व्यक्ति ने पोस्ट किया, 'मैं 500 पीस खरीदूंगा और उन्हें उस बाथटब में डाल दूंगा जहां मेरा एक्स लेटा है.' यह प्रमोशन 28 फरवरी, 2026 तक वैलिड है.