menu-icon
India Daily

बजट 2026 में सिगरेट पानी वालों को लगा धक्का, मिडिल क्लास वाले मीम्स बनाकर निकाले भड़ास; देखें फनी वीडियो

बजट 2026 के बाद मिडिल क्लास ने सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए अपनी नाराजगी और निराशा जाहिर की. खासकर सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बढ़े टैक्स को लेकर.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
बजट 2026 में सिगरेट पानी वालों को लगा धक्का, मिडिल क्लास वाले मीम्स बनाकर निकाले भड़ास; देखें फनी वीडियो
Courtesy: @imabhi0012 x account

नई दिल्ली: आज 1 फरवरी को जब निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया और मिडिल क्लास ने इसे समझने की कोशिश की, तो उनकी प्रतिक्रियाएं मीम्स के रूप में सामने आने लगीं. यह हर साल होता है, जैसे ही वित्त मंत्री बजट पेश करती हैं, सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो जाते हैं.

अगर बजट अच्छा होता है, तो वित्त मंत्री की तारीफ में सैकड़ों मीम्स बनते हैं और अगर लोगों को बजट समझ नहीं आता है तो वित्त मंत्री को टारगेट करते हुए मीम्स की जैसे बाढ़ आ जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. मिडिल क्लास को बजट ठीक से समझ नहीं आया, इसलिए उन्होंने मीम्स बनाना शुरू कर दिया. खासकर इसलिए क्योंकि अब सिगरेट पर 40 प्रतिशत टैक्स लगने वाला है, जिससे सिगरेट पीने वालों में काफी निराशा है.

मीम बनाने वाले @sarcastic_us ने सुनील ग्रोवर के 'डॉक्टर' किरदार के एक डायलॉग का इस्तेमाल करके निर्मला सीतारमण की मिडिल क्लास को दी गई प्रतिक्रिया को दिखाया है, जो कुछ इस तरह है!

मीम में दिखाया गया है कि सरकार ने अपने नए बजट 2026 में तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत टैक्स लगा दिया है. नतीजतन, सिगरेट पीने वाले रो रहे हैं. हालांकि, सिगरेट पीने वालों को सलाह देता है कि धूम्रपान जानलेवा है और इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. 

मीम बनाने वाले ने लिखा कि सिगरेट, पान मसाला और गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत GST लगेगा. तो अब मैं अपने दोस्त से कहूंगा जो सिगरेट पीता है, 'चाय पी ले, दिमाग शांत कर ले.'

जब वित्त मंत्री संसद में बजट भाषण दे रही थीं, तो सभी ध्यान से सुन रहे थे. एक मीम बनाने वाले ने इस पल को मिडिल क्लास की प्रतिक्रिया से जोड़ा है और 'बाहुबली' फिल्म के एक टेम्पलेट का इस्तेमाल करके एक मीम बनाया है. 

@GaurangBhardwa1 ने यह मीम इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया, 'शेयर, चांदी और सोने में पैसे गंवाने के बाद, यह मैं हूं.'