रोड एक्सीडेंट में मरी पत्नी के ऊपर सिर रखकर रोया खरगोश, चाट-चाटकर जिंदा करने की करता रहा कोशिश, रुला देगा वीडियो
फिलीपींस से सामने आए एक भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को रुला दिया है. वीडियो में एक खरगोश अपने मरी हुई पत्नी का शव देखकर रोता हुआ दिखा.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया. फिलीपींस से सामने आया एक ये वीडियो इन दिनों Instagram और Facebook और 'X' पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क के बीच एक खरगोश अपनी मरी हुई पत्नी के पास खड़ा दिखाई दे रहा है. हादसे में जान गंवा चुकी अपनी पत्नी के शरीर पर खरगोश सिर रखे रहता है. वह उसे जगाने की कोशिश कर रहा था. उसके बाद उसने उसके सिर पर रोते हुए उसने आसूं बहाए. इसका वीडियो देख हर यूजर भावुक हो गया. इस वीडियो को अब तक करीब 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है. उसी बीच एक खरगोश अपनी पत्नी के शव के पास बैठा हुआ है. वह बार-बार उसके करीब जाकर उसे छूने की कोशिश करता है. कुछ सेकंड बाद वह अपना सिर अपनी मरी हुई पत्नी के ऊपर रख देता है. उसके बाद खरगोश के आंसू गिरने लगते हैं. आसपास मौजूद लोग ने अपने मोबाइल फोन से यह पल रिकॉर्ड किया. फिर यह भावुक पल एक वायरल वीडियो में तब्दील हो गया.