बीजीबी ने BSF के जवान को किया गिरफ्तार, अनजाने में घुस गया था बांग्लादेश की सीमा में
बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में स्थित भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है.
बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) मंगलवार को BSF के एक जवान को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का जवान अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में घुस गया था. अधिकारियों ने बताया कि बीजीबी के सैनिकों ने सिलहट जिले में बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि जवान की सुरक्षित वापसी के लिए एक फ्लैग मीटिंग की जा रही है. बता दें कि बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में स्थित भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है.
सामने आया वीडियो
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजीपी के जवान और स्थानीय लोग बीएसएफ के जवान को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीएसएफ के जवान को वापस लाने के लिए एक फ्लैग मीटिंग की जा रही है.
मेघालय में गिरफ्तार किया गया भारतीय जवान
यह घटना बांग्लादेश के सिलहट जिले के सामने मेघालय के जोवाई इलाके में घटी. अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में दोनों तरफ के पर्यटकों का बेरोकटोक आना जाना लगा रहता है.
बीएसएफ के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया. वीडियो में बीजीबी के जवान और स्थानीय लोग भारतीय जवान के साथ दिखाई दे रहे हैं. भारतीय जवान के हाथ में INSAS राइफल के साथ एक वॉकी-टॉकी नजर आ रही है और उसके शरीर पर एक पंप-एक्शन बंदूक लटकी हुई है. बीजीपी के जवान भारतीय जवान को एक लोकल की बाइक पर बैठाकर दूर ले जाते दिख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जवान को वापस लाने के लिए एक फ्लैग मीटिंग आयोजित की जा रही है.