नई दिल्ली: आपने कई बार लोगों को प्री-वेडिंग शूट कराते देखा होगा. इस तरह के शूट आमतौर पर बर्फीला वादियों में, समुद्र के किनारे, किसी पुराने महल में या फिर हरियाली वाली जगह पर कराए जाते हैं, जिससे ये शूट बेहद ही शानदार लगते हैं. लोग भी इसी तरह के शूट कराना पसंद करते हैं और ऐसे लोगों को इसके लिए हायर करते हैं, जो अपने काम में माहिर हों. शायद आपने भी अपने लिए कुछ ऐसा ही सोचा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो आपका नजरिया बदल देगी.
सोशल मीडिया पर एक प्री-वेडिंग फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन किसी महल, वादियों या नदी के किनारे नहीं बल्कि नदी के अंदर लेटे हुए हैं. सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सही है. सबसे पहले आप ये वीडियो देखें-
Pre Wedding Shoots are getting too weird 😂😂 pic.twitter.com/xhVKjoZrVy
— Rosy (@rose_k01) March 18, 2026Also Read
इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन कीचड़ भरे पानी में लेटे हुए हैं. इसमें दोनों की आंखें बंद, बिल्कुल स्थिर है. यह कहीं से भी प्री-वेडिंग शूट तो नहीं लग रहा है बल्कि यह किसी फिल्म का डरावना सीन लग रहा है. फोटोग्राफर की पूरी टीम घुटनों तक कीचड़ में खड़ी होकर उन्हें पोज करवा रही है. यह ऐसा लग रहा है कि जैसे कितना बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा हो.
प्री-वेडिंग शूट में कपल को हमेशा प्यार के मूड में दिखाना चाहिए, ऐसे में यह शूट अजीब और बेतूका लग रहा है. कुछ लोग इसे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गए हैं. एक व्यक्ति ने लिखा कि प्री-वेडिंग शूट्स अब बहुत अजीब हो गए हैं. तो वहीं, एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बनना चाहा था, लेकिन वेडिंग फोटोग्राफर बन गए. तो एक यूजर ने यह भी कहा कि बजट सिंपल शूट का था, लेकिन डायरेक्टर ने सोचा टाइटैनिक मिलाकर गंगनम स्टाइल सीन बनाते हैं. एक यूजर ने एआई इस्तेमाल करने का सुझाव दे डाला. ये वीडियो X पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.