Viral News: सात महीने का एक जापानी बंदर लोगों के दिल पर राज कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर रियल दुनिया तक सिर्फ एक ही नाम सब लोगों के दिल पर बस गया है पंच. पंच का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था. एक सात महीने का बंदर का बच्चा, जिसको उसकी मां ने ठुकरा दिया. उसकी इस रुला देने वाली कहानी ने सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. पंच को देखने के लिए लोग जापान तक पहुंच रहे हैं. पंच की इस दुखभरी कहानी में एक हैप्पी ट्विस्ट आता दिख रहा है. एक समय पंच को बड़े बंदर बूली कर रहे थे. सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा भी फूटा, लेकिन अब पंच ने नए दोस्त बनाना शुरू कर दिया है. इस हैप्पी ट्विस्ट ने लोगों का मन शांत कर दिया. अब लोग पंच के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
जापान के चिबा में इचिकावा सिटी ज़ूलॉजिकल एंड बॉटनिकल गार्डन के एक शांत कोने में पंच ने एक प्लशी खिलौने को अपनी मां मान लिया. इस दर्द को पूरी दुनिया ने महसूस किया. पहली बार मां बनी उसकी सगी मां ने अनुभव की कमी और गर्मी की थकान के कारण उसे अपनाने से इनकार कर दिया. पंच, जिसे उसकी मां ने बेरहमी से ठुकरा दिया था और झुंड ने भी उससे किनारा कर लिया था, एक दयालु केयरटेकर की दी हुई एक आलीशान गुड़िया से बुरी तरह चिपका रहने लगा. अकेलेपन की दुनिया में उसके आराम का यही एकमात्र जरिया था. वायरल वीडियो क्लिप में उसे खिलौने को पकड़े, घसीटते और उसके पास सोते हुए देखा गया.
जू द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो और अपडेट के अनुसार पंच को आखिरकार नए दोस्त मिल गए हैं. कई समय से सबसे अलग रह रहे पंच के लिए यह एक बड़ी बात है. नए दोस्त मिलने से पंच के साथ-साथ बाहर लोगों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. कई लोगों का कहना है कि पंच के पॉपुलर होते ही दूसरे बंदर दोस्त भी उसके पास आ गए. यह इंसानों की कहानी से बिलकुल मैच करता है. वहीं कई का कहना है कि पंच को अपने नए दोस्तों के साथ एक बंदर का आम जीवन जीना शुरू करना चाहिए.
दुनिया भर से रिएक्शन आ रहे हैं और जापान में ज़ू के बाहर घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है, सिर्फ वायरल पंच से मिलने के लिए. छोड़े जाने और अकेलेपन का सामना करने के बाद, उसने बहुत हिम्मत दिखाई और उसे दुनिया भर का प्यार मिला.
वायरल हो रहे दर्दनाक क्लिप्स में देखा जा सकता था कि कैसे बड़े बंदर मासूम पंच को बुली कर रहे थे और उसे बेदर्दी से जमीन पर घसीट रहे थे. दर्द और डर से कांपता हुआ पंच रोता है. सुकून पाने के लिए वापस भागकर अपनी उसी खिलौने वाली गोद ली हुई मां को कसकर गले लगा लेता है. यह मंजर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के आँसू निकल आए. कई लोग पंच को बचाने की रोज प्रार्थना कर रहे थे.
WATCH - Heart wrenching scene: Little Punch was bullied again by a bigger monkey, who dragged her harshly across the ground. She cried and ran back to clutch her adoptive mother doll for comfort pic.twitter.com/ZWI56eCgnk
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) February 19, 2026
कुछ ही समय बाद पंच और उसके प्लश की क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं. लोगों ने इस पर रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया. क्लिप पर जल्द ही लाइक्स और जबरदस्त हमदर्दी की बाढ़ आ गई. हैशटैग #HangInTherePunch के तहत लाखों व्यूज, शेयर्स और पोस्ट्स ने उसे ग्लोबल स्टार बना दिया. लोगों ने बंदर के मास्क पहनकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया है.
Punch is being protected by two adults in his clan.pic.twitter.com/vqhSHxpuid
— Interesting things (@awkwardgoogle) February 24, 2026
इमोशनल वीडियो के अलावा, पंच की कहानी उन गहरी बातों को सामने लाती है जिनसे दुनिया भर के आम लोग जुड़ते हैं. हमने कनेक्शन की इंपॉर्टेंस और रिजेक्शन के बाद भी कोशिश करते रहने की हिम्मत को समझा. आज पंच सिर्फ एक वायरल जानवर नहीं है, वह उम्मीद की निशानी है.