नई दिल्ली: एक ही कंपनी में कई सालों तक काम करने लॉयल्टी नहीं, कई बार सजा भी बन सकती है. अब आपको लग रहा होगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? बताते हैं…. कभी-कभी, बड़े बिजनेस फैसले अचानक और गलत तरीके से ले लेते हैं, जिससे किसी लॉयल व्यक्ति का एक लंबा करियर चुटकियों में खत्म हो जाता है. एक ऐसी ही स्टोरी रेडिट पर शेयर की गई है. एक कर्मचारी ने बताया कि उसके बॉस के साथ क्या हुआ.
व्यक्ति ने बताया कि एक 70 साल के आदमी ने 50 से ज्यादा समय तक एक ही कंपनी में काम किया था. यह मैनेजर निष्पक्ष और ईमानदार था. सभी उसे पसंद भी करते था. आगे व्यक्ति ने बताया कि इन्होंने ने ही उसे भी नौकरी दी थी जिससे उसके परिवार को बहुत मदद मिली. उसने कंपनी से जरूरी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट के लिए पैसे दिलवाए और उसके करियर को भी सपोर्ट किया.
एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी ने उनकी कंपनी का बिजनेस खरीद लिया. उसके बाद सब कुछ बदल गया. फरवरी की शुरुआत में, पुराने मैनेजर को अचानक एक परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) पर डाल दिया गया. यह एक फॉर्मल चेतावनी की तरह होता है, जहां कंपनी कहती है कि आपको थोड़े समय में अपना काम सुधारना होगा, वरना आपकी नौकरी जा सकती है.
इसका कारण फील्ड में कुछ क्वालिटी प्रॉब्लम बताया गया था, लेकिन Reddit यूजर ने कहा कि ये दिक्कतें असल में मैनेजर के रोज के काम का हिस्सा नहीं थीं. ये बस उसके डिपार्टमेंट के अंदर आती थीं, इसलिए उसे दोषी ठहराया गया. इसके तुरंत बाद, कंपनी ने उसे यह कहते हुए निकाल दिया कि उसने PIP का टारगेट पूरा नहीं किया. उसके लिए कोई फेयरवेल भी नहीं दिया गया. उसकी इतनी लंबी सर्विस के लिए सेवरेंस पे भी नहीं दिया गया है. सेवरेंस पे वो तो है जिसमें जब किसी को निकाला जाता है तो उसे कुछ एक्स्ट्रा पैसे दिए जाते हैं. यहां पढे़ं पोस्ट-
My boss was unjustly terminated and I WANT TO SCREAM
by u/VSauce3000 in antiwork
व्यक्ति ने बात पर गुस्सा जताया कि कंपनी ने दिसंबर में हुई छंटनी में उन लोगों को भी सेपरेशन पैकेज दिए थे, जिन्हें केवल 2 साल काम किया था, लेकिन 50 से ज्यादा साल काम करने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं दिया गया. कई लोगों का मानना था कि कंपनी ने PIP का इस्तेमाल खराब परफॉर्मेंस दिखाने वाले पेपरवर्क बनाने की एक ट्रिक के तौर पर किया. इसका इस्तेमाल वो सेवरेंस देने से बच सकें. उन्हें लगता है कि बॉस ने पैसे बचाने के लिए पहले की छंटनी के बाद तक इंतजार किया.