सोशल मीडिया पर हर दिन ना जानें कितने वीडियो आते रहते हैं. जिसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो इंसानियत को तार-तार कर देते हैं. अब एक नया वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. जिसमें एक गांव में ऑर्केस्ट्रा चलता नजर आ रहा है. भीड़ के बीच डांसर अपना परफॉर्मेंस करती नजर आ रही है, हालांकि तभी कुछ ऐसा होता हो जिसे देख सब दंग रह गए.
डांसर के सामने अचानक एक व्यक्ति पहुंचता और डांस कर रही महिला को गोदी में उठा लते है. यह सब देखकर एक व्यक्ति उसके पास पहुंचता है और महिला को पहले नीचे उतारता है और फिर उसे वहां से लेकर निकल जाता है. इस घटना को देखकर सभी लोग सन्न रह जाते हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ऑर्केस्ट्रा अभी भी कई जगहों पर मनोरंजन के लिए चलाया जाता है. जिसमें डांसर अपने परफॉर्मेंस से वहां मौजूद लोगों को इंटरटेन करती है. यह उनका काम होता है, जिनके लिए उन्हें पेमेंट किया जाता है. ऐसे में किसी भी व्यक्ति को महिला के साथ दुर्व्यवहार करना सही नहीं है. इस वीडियो में कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है. पहले व्यक्ति भीड़ में अचानक महिला के पास आता है और उसे गोद में उठा लेता है. हालांकि इस दौरान महिला खुद को उससे छुड़वाने की कोशिश करती है. तभी एक दूसरा व्यक्ति आता है और उसे गोद से उतारकर अंदर ले जाता है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग उस व्यक्ति पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर पैसे कमाने के लिए कोई महिला डांस कर रही है तो इसमें क्या दिक्कत है. कुछ लोग इसे ओवर एक्साइटेड बता रहे हैं. हालांकि ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी, इस तरह की घटनाएं पहले भी देखी गई है. ऑर्केस्ट्रा में डांस करने वाली महिलाओं को नीचे की नजरों से देखा जाता है और उन्हें गलत करने को मजबूर किया जाता है. गांव वालों की मदद से इस मामले को उसी वक्त शांत करा लिया गया, जानकारी के मुताबिक महिला ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.