menu-icon
India Daily

शराब का नशा... बिना कपड़ों के सड़क पर निकला कपल; नागपुर में देर रात ये क्या हुआ?

Nagpur News: नागपुर के बजाज नगर में शनिवार आधी रात के बाद सड़क पर एक कपल बिना कपड़ों के निकल गया. बजाज नगर पुलिस ने कपल को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि कपल शराब के नशे में था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कपल और उनके परिवार को चेतावनी देने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की.

India Daily Live
शराब का नशा... बिना कपड़ों के सड़क पर निकला कपल; नागपुर में देर रात ये क्या हुआ?
Courtesy: Social Media

Nagpur News: नागपुर के लक्ष्मीनगर इलाके की सड़क पर न्यूड कपल के घूमने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. घटना व्यस्त लक्ष्मीनगर चौराहे के पास हुई और स्थानीय लोगों ने न्यूड घूम रहे कपल का वीडियो बना लिया. शनिवार रात करीब 2 बजे शूट गए इस वीडियो में युवक पूरी तरह से बिना कपड़ों के सेमी न्यूड महिला से बहस करता दिख रहा है. 

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा कपल आसपास ही रहता है. कुछ लोगों का दावा है कि कपल मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उनका मनोचिकित्सक के पास इलाज चल रहा है. कुछ लोगों ने ये भी बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाला शख्स अक्सर शराब के नशे में बिना कपड़ों के बाहर निकल जाता है. शनिवार की रात, जब वह बिना कपड़ों के घर से बाहर निकला, तो उसकी पत्नी भी उसके पीछे आ गई.

हालांकि, जब कपल न्यूड होकर सड़कों पर निकला, तब सड़क पर भीड़ कम थी. कुछ लोगों ने जब न्यूड कपल को देखा, तो उन्हें लगा कि ये झगड़ा करने के बाद गुस्से में सड़क पर ऐसे निकले हैं. बाद में पता चला कि कपल शराब के नशे में था. बताया जा रहा है कि जहां कपल न्यूड होकर घूम रहा था, वहां एक कार भी खड़ी थी. कुछ लोगों ने सोचा कि कपल कार से बाहर निकला है, लेकिन बाद में पता चला कि कार किसी और की है और उसने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर चाय पीने गया था. 

एक शख्स ने टोका, तो पत्थर फेंकने लगा कपल

बताया जा रहा है कि कपल को न्यूड देखने वाले एक शख्स ने आपत्ति जताई, तो कपल गुस्सा हो गया और सड़क किनारे पड़े पत्थर उठाकर आपत्ति जताने वाले शख्स की ओर फेंकने लगा. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.

उधर, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बजाज नगर पुलिस को सूचना दी. बाद में सीनियर इंस्पेक्टर विट्ठल राजपूत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने रविवार सुबह बताया कि बिना कपड़ों के सड़क पर घूमने वाले कपल की पहचान कर ली गई है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि वे मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहे थे और इसकी पुष्टि भी हुई है. राजपूत ने बताया कि हमने बिना कपड़ों के घूमने वाले कपल और उनके परिवार के सदस्यों को बुलाया, जिन्हें सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अनियंत्रित व्यवहार के खिलाफ चेतावनी दी गई.