menu-icon
India Daily

'रोज 2,500 रुपये कमा लेता हूं-मन मुताबिक छुट्टी', ऑटो चालक के ठाठ सुन व्लॉगर के उड़ गए होश! बना लिया प्लान 'B'

मुंबई के एक ऑटो चालक की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में चालक दावा करता है कि वह रोजाना खर्च निकालने के बाद लगभग 2500 रुपये कमा लेता है. इस बात ने व्लॉगर और इंटरनेट यूजर्स दोनों को हैरान कर दिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
'रोज 2,500 रुपये कमा लेता हूं-मन मुताबिक छुट्टी', ऑटो चालक के ठाठ सुन व्लॉगर के उड़ गए होश! बना लिया प्लान 'B'
Courtesy: Instagram

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई के एक ऑटो चालक की कमाई चर्चा का विषय बन गई है. वीडियो में एक व्लॉगर शहर में बढ़ती महंगाई और जीवन यापन के खर्च पर बात करता दिखाई देता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक ऑटो चालक से होती है और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है. बातचीत के दौरान जब व्लॉगर ने चालक से उसकी रोजाना की कमाई के बारे में पूछा तो जवाब सुनकर वह खुद भी हैरान रह गया.

ऑटो चालक ने बातचीत में बताया कि वह हर दिन औसतन लगभग 2500 रुपये कमा लेता है. खास बात यह है कि उसने साफ कहा कि यह कमाई खर्च निकालने के बाद की है. यानी दिन भर की कमाई से पेट्रोल और दूसरे खर्च निकालने के बाद भी उसके पास इतनी रकम बच जाती है. यह आंकड़ा सुनकर व्लॉगर ने तुरंत हिसाब लगाया और कहा कि महीने के हिसाब से यह कमाई लगभग 75000 रुपये तक पहुंच सकती है.

इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर uvichar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में शहर की जिंदगी और कमाई को लेकर दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है. वीडियो के साथ लिखा गया है कि भारत में 30,000 रुपये की नौकरी को सम्मानजनक माना जाता है लेकिन 75000 रुपये कमाने वाले ऑटो चालक को अक्सर लोग उसी नजर से नहीं देखते. यह बात कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि समाज में काम और सफलता की परिभाषा किस तरह तय की जाती है. वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @uvichar_

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग अलग रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा कि क्या टीम मेंबर की कोई वैकेंसी है. दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि अब मुझे भी ऑटो चलाना है. तीसरे यूजर ने कहा कि बड़े शहरों में कई ऑटो चालक सच में इतनी कमाई कर लेते हैं और कभी कभी इससे ज्यादा भी कमा लेते हैं. वहीं कुछ लोगों ने इसे कॉरपोरेट नौकरी से तुलना करते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे अपनी नौकरी के साथ ऑटो चलाने को भी तैयार हैं.