menu-icon
India Daily

Viral: "हम चाहते हैं धोनी लास्ट बॉल पर सिक्स...", मैच से पहले ही पूरे लखनऊ में लगा दिए धोनी के लिए पोस्टर

M.S Dhoni Lucknow Viral Poster: 19 अप्रैल को लखनऊ में LSG और CSK के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबले से पहले लखनऊ में फैंस ने धोनी के लिए शहर में पोस्टर लगाए हैं.

India Daily Live
Viral:

M.S Dhoni Lucknow Viral Poster: आईपीएल में 19 अप्रैल को लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेले जाना है. मैच लखनऊ में हो रहा है. लेकिन फैंस धोनी के बैटिंग देखना चाहते हैं. लखनऊ के फैंस चाहते हैं कि धोनी अंतिम गेंद में छक्का मारें लेकिन तब जीत के लिए 12 रन चाहिए हों. लखनऊ के फैंस ने अपनी भावनाओं को पोस्टर के जरिए पूरे शहर में प्रकट किया है. लखनऊ के कई इलाकों में पोस्टर लगे हैं जो लखनऊ को जीताने की बात करते हैं लेकिन धोनी की बैटिंग देखने की अपील भी कर रहे हैं. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर न पोस्टर्स को शेयर किया है.लखनऊ में धोनी के फैंस की कमी नहीं है. लखनऊ सुपरजायंट्स के फैंस चाह रहे हैं कि थाला का बल्ला चले लेकिन मैच लखनऊ जीते हैं.

LSG ने शेयर किया पोस्टर

इन पोस्टर्स के जरिए ये कहने की कोशिश की जा रहे है कि माही भाई सभी के फेवरेट हैं. सभी फैंस उनकी बैटिंग का इंतजार करते रहते हैं.


लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर इन पोस्टर्स को एक्स पर शेयर किया.  दो पोस्टर शेयर किए गए हैं. पहले पोस्टर में लिखा है - हम चाहते हैं धोनी लास्ट बॉल पर सिक्स मारे, पर तब, जब जीतने के लिए 12 रन हो.

वहीं, दूसरे पोस्टर पर लिखा है हम चाहते हैं कि धोनी अच्छा खेले, पर मैच लखनऊ सुपरजायंट्स जीत जाए.


सोशल मीडिया पर भी फैंस लुटा रहे हैं प्यार

सोशल मीडिया पर ये पोस्टर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं. लखनऊ दोबारा से इन पोस्टर्स को रात 8 बजकर 54 पर शेयर किया और कैप्शन पर लिखा प्यार छुपाए नहीं छुपता.

सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. पोस्ट को शेयर कर रहे हैं. सभी फैंस धोनी की बैटिंग देखना चाहते हैं. आपका इन पोस्टर्स को लेकर क्या कहना है.