menu-icon
India Daily

फेमस होने के लिए यूट्यूबर ने एयरपोर्ट पर बिताए 24 घंटे, पुलिस ने खोल दी पोल

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 24 घंटे से अधिक समय बिताने का दावा करने के बाद यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया. विकास गौड़ा नाम के एक लड़के ने दावा किया था उसने 24 घंटे से अधिक समय तक बेंगलुरु एयरपोर्ट पर वीडियो बनाए.

India Daily Live
फेमस होने के लिए यूट्यूबर ने एयरपोर्ट पर बिताए 24 घंटे, पुलिस ने खोल दी पोल

विकास नाम के एक यूट्यूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसने खुद ये कहा था कि उसने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से अधिक समय बिताए. विकास ने इसका वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड किया. उसने दावा किया कि बिना पकड़े गए एयरपोर्ट पर मोबाइल से 24 घंटे वीडियो बनाता रहा. 

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार येलहंका के निवासी विकास गौड़ा ने 7 अप्रैल को दोपहर 12.06 बजे के आसपास एयर इंडिया की बेंगलुरु-चेन्नई उड़ान (एआई-585) के वैध टिकट के साथ हवाई अड्डे में प्रवेश किया, लेकिन उड़ान में चढ़ने के बजाय परिसर में घूमते रहा. 12 अप्रैल को विकास ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें दावा किया गया कि उसने हवाई अड्डे पर 24 घंटे से अधिक समय बिताया और सुरक्षा व्यवस्था पर संदेह जताया. 

विकास ने दावा किया कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे नहीं देखा और न ही उनसे पूछताछ नहीं की गई. उनका वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसी की नींद खुली. सीआईएसएफ ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया और गिरफ्तार कर लिया. वीडियो को भी चैनल से हटा दिया गया. 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला कि विकास ने हवाई अड्डे पर चार से पांच घंटे बिताए लेकिन कभी चेन्नई के लिए उड़ान नहीं भरी. चूंकि यह एक घरेलू एयरलाइन थी, इसलिए उन्हें इमिग्रेशन से नहीं गुजरना पड़ा और वह हवाई अड्डे से चले गए. वह 24 घंटे तक हवाई अड्डे पर नहीं थे. हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. उसके पास वैध टिकट था लेकिन जांच से पता चला कि उसने फेमस होने के लिए ऐसा किया.