Monkey Viral Video: बंदर शैतान होते हैं ये तो आपको पता ही है. इनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं. कई बार ये लोगों को जख्मी कर देते हैं. वहीं कई बार ये सामान को नुकसान पहुंचाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है राजस्थान के अजमेर से जिसमें दो बंदर एक एक महिला को परेशान करते नजर आ रहे हैं. वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
सोशल मीडिया में आए दिन जानवरों के वीडियो आते रहते हैं. उन्ही में से एक वीडियो अजमेर से आया है. इसके वायरल होने के बाद लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइये जानें वीडियो क्या और लोग इसपर क्या बोल रहे हैं.
अजमेर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं. ये सामान में तोड़ने के साथ ही लोगों पर हमले पर भी हमला कर देते है. मंगलवार को भी एक महिला पर हमला कर उसके बाल खींच लिए. महिला अपने घर के बरामदे में बैठी थी. वो थाली में कोई अनाज लिए हुए थे. पीछे से आकर बंदर ने हमला कर दिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बंदर महिला पर हमला करते और एक बंदर गली में घूमता नजर आया है.
वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा 'अब पेड़ और फलों के पेड़ कही है नहीं, बंदर आखिर कहां जाए, खाना पीना कहां खाए? मेरे यहां भी बंदर आते हैं, कई बार टंकी का दक्कन फेक चुके हैं. दुबारा दक्कन लाना पड़ता है. टंकी में डुबकी लगाकर पानी गंदा कर देते हैं. खैर इसमें उनकी क्या गलती.' वहीं एक अन्य यूजर ने लोगों के रिएक्शन पर कहा कि बुजुर्ग के साथ ऐसा हो रहा है इसमें फनी क्या है जो लोग इमोजी बनाए जा रहे हैं. ऐसे लोगों पर गुस्सा आता है.