'एयरइंडिया के खाने में ब्लेड का टुकड़ा, वंदे भारत में कॉकरोच, मेस में सांप...' खाना ऑर्डर करने से पहले देख लीजिए ये रिपोर्ट
बीते कुछ दिनों में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर ऐसी संवेदनशील वस्तुएं पाई गई है जिसने ना सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्की कई लोग उस खाना को खाने के बाद बीमार भी पड़े हैं. ऐसे में सवाल उन तमाम कंपनियों पर उठती है जो खाने का ऑर्डर तो ले लेते हैं लेकिन ग्राहकों को खतरे में डाल देते हैं.
ऑनलाइन फूड्स को लेकर लगातार शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आते रहती है. कभी आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली तो कभी सांभर में मरा हुआ चूहा ऐसे तमाम खबरें हर दिन सामने आती है जिससे लोगों का किसी भी खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर विश्वास नहीं रहा. साफ खाने में मरे हुए जानवर या ऐसी चीज जो लोगों को परेशान कर सकता है. बीते कुछ दिनों में खाने में ऐसी वस्तुओं का मिलना ग्राहकों को हैरान और भयभीत करती है. आज हम आपको बताएंगे कि अब तक कितनी ऐसी खबर सामने आई है. जिसने लोगों को ना सिर्फ परेशान किया बल्कि कुछ लोगों को बीमार भी किया है.
सोचिए कि आपने वेज खाना ऑर्डर किया और खाने में उसकी जगह नॉनवेज कुछ आ जाए तो आप क्या करेंगे. स्विगी के एक ग्राहक अविनाश के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने खाने के लिए पनीर बिरयानी ऑर्डर किया तो उनको बिरयानी में पनीर के जगह एक हड्डी मिली. अविनाश ने यह खाना फेमस मुगलई फूड फ्रेंचाइजी महफिल नामक एक रेस्तरांत से मंगवाया था. हालांकि खाने से पहले हड्डी को देखकर अविनाश सतर्क हो गए और फिर उसकी शिकायत कंपनी से की.