menu-icon
India Daily

सड़क पर पड़ा था 100 रुपये का नोट, उठाया तो समझ आई चतुराई; समझें पूरा खेल

Marketing Idea Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर गिरे 100 रुपये का नोट उठाता दिख रहा है. 100 रुपये के नोट को उठाने के बाद जो सामने आया, वो काफी हैरान करने वाला था. आइए, समझते हैं पूरा मामला क्या है.

India Daily Live
सड़क पर पड़ा था 100 रुपये का नोट, उठाया तो समझ आई चतुराई; समझें पूरा खेल

Marketing Idea Desi Jugaad: अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको सड़क पर 100 रुपये का नोट दिखता है, तो इसे उठा जरूर लीजिए, लेकिन हो सकता है कि आपके साथ 'धोखा' हो जाए. ऐसा ही हुआ, एक शख्स के साथ, जिसने सड़क पर गिरे नोट को उठा तो लिया, लेकिन उसके बाद जो उसने देखा, वो हैरान करने वाला था. 

पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @cafe_mantralay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. दरअसल, वायरल वीडियो में जिस शख्स को नोट मिला, उसने उसे उठाकर देखा तो नोट के दूसरी ओर किसी कैफे का एड छपा था. बाद में समझ आया कि ये मार्केटिंग का नया तरीका है.

इस मानसिकता को ध्यान में रखकर तैयार किया एड

अक्सर सड़क पर गिरे हुए रुपये को शायद ही कोई ऐसा होगा, जो न उठाता होगा. कोई भी अगर सड़क पर गिरा नोट देखता है, तो वे उसे झट से लपक लेता है. शायद इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग के इस अनोखे जुगाड़ को किसी ने तैयार किया है. इसके पीछे एक थ्योरी ये भी कि अगर किसी को अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करनी हो तो उसके लिए एडवर्टाइजिंग एजेंसी काफी पैसे लेती हैं. लेकिन वायरल वीडियो में जो तरीका दिखाया गया है, वो काफी कम खर्चीला दिख रहा है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने मार्केटिंग के इस नये तरीके की जमकर तारीफ की है. यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कहा कि इस तरह से अपने किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के तरीके की बाढ़ आने वाली है. अगली बार अगर आपको (यूजर्स) सड़क पर गिरा नोट दिखे, तो उठाने से पहले सोच लीजिएगा, हो सकता है कि ये मार्केटिंग का नया तरीका हो. कुछ यूजर्स ने इस इस नए मार्केटिंग स्ट्रेटर्जी को अपनाने की बात भी कही है.