पेट्रोल पंप पर दे दना दन...! टैंकर आते ही बेकाबू भीड़ ने एक-दूसरे पर बरसाईं जमकर लाठियां

महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सामने आया है. जिसमें पेट्रोल-डीजल लेने की होड़ में कुछ लोग आपस में भिड़ गए. इस घटना का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

X (SG)
Shanu Sharma

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें पेट्रोल लेने की धुन में लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते यह मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि वहां मौजूद लोग एक दूसरे पर लाठियां चलाने लगे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से तेल सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, लेकिन अभी भारत में स्थिति उतनी ज्यादा खराब नहीं हुई है. लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया है, जिसकी वजह से लोग ज्यादा से ज्यादा तेल बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कोशिश में एक पेट्रोल पंप पर हिंसक झड़प हो गई.

पेट्रोल-डीजल खरीदने की होड़

मिल रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ईंधन की कमी की समस्या शुरू हो गई है. इसी बीच एक टैंकर ईंधन लेकर पेट्रोल पंप पहुंचता है. नियम के मुताबिक जब टैंकर पहुंचता है तो कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों को बाहर जाना होता है, लेकिन यहां पर बेकाबू भिड़ जाने के लिए तैयार नहीं होती. फिर भी वहां मौजूद लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाल कर लाइन में खड़ा किया जाता है. इस दौरान कुछ लोगों के बीच लाइन को लेकर विवाद शुरू हो जाता है. शुरुआता में यह आम बहस की तरह दिखता है लेकिन फिर देखते ही देखते लोग एक दूसरे पर ताबतोड़ डंडे बरसाने लगते हैं.

एक दूसरे पर हमले के बाद वहां मौजूद लोग लड़ाई शांत करवाते हैं. इस तरह के विवाद और ज्यादा न हो इसलिए पेट्रोल-पंप पर प्रति वाहन केवल 10-15 लीटर ही तेल देने का नया नियम लागू कर दिया गया. हालांकि इसके बाद भी लोग आधी रात तक पेट्रोल और डीजल खरीदते रहे और तबतक पेट्रोल के लिए लाइन लगी रही जबतक पेट्रोल-खत्म होने का बोर्ड नहीं लगाया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि लोगों में डीजल खरीदने की होड़ लगी है. लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं. खासकर किसानों को इस समय डीजल की काफी जरूरत है, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.