केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है.

X
Sagar Bhardwaj

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इससे 1.16 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा.

1 जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ

इस बढ़ोतरी के बाद DA और DR की दर मूल वेतन और पेंशन के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगी. नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी.

सरकारी खजाने पर 10,016 करोड़ का बोझ

अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस बढ़ोतरी से सरकार पर सालाना 10,016 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा. यह संशोधन सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित फॉर्मूले के अनुसार किया गया है.


साल में दो बार होता है संशोधन

सरकार आमतौर पर जनवरी और जुलाई में DA और DR में संशोधन करती है. इससे पहले अप्रैल 2026 में दोनों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दर 60 प्रतिशत हो गई थी.

कर्मचारियों को कितना फायदा होगा

  1. अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 18,000 है तो 3% की बढ़ोतरी के हिसाब से हर महीने 540 रुपए का इजाफा होगा.
  2. अगर किसी वरिष्ठ अधिकारी की बेसिक सैलरी 56,100 है तो उसकी मासिक सैलरी में लगभग 1,683 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
  3. चूंकि यह फैसला जुलाई से प्रभावी है, इसलिए कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का बकाया भी आगामी सैलरी के साथ ही मिलेगा.

बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए होती है बढ़ोतरी

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी महंगाई से निपटने के लिए की जाती है. रिटायर्ड कर्मचारियों को भी यह उनकी बेसिक पेंशन पर दिया जाता है.