menu-icon
India Daily

कॉकटेल 2 के दौरान भिड़े रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर? वीडियो में देखें कैसे एक्ट्रेस ने झटका 'कबीर सिंह' का हाथ

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहिद एक्ट्रेस के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते नजर आए. लेकिन रश्मिका ने तुरंत उनका हाथ हटा दिया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
कॉकटेल 2 के दौरान भिड़े रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर? वीडियो में देखें कैसे एक्ट्रेस ने झटका 'कबीर सिंह' का हाथ
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड सितारों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने फैंस को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म कॉकटेल के इवेंट में साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हो गया जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी. वीडियो में दिखाई देता है कि शाहिद कपूर रश्मिका मंदाना के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन रश्मिका तुरंत उनका हाथ हटा देती हैं. इस दौरान उनके चेहरे के भाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. वहीं सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि रश्मिका के दूसरी तरफ खड़ा एक शख्स आराम से उनके कंधे पर हाथ रखे हुए था.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग अलग तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि रश्मिका शायद उस समय असहज महसूस कर रही थीं. वहीं कुछ लोग इसे सामान्य प्रतिक्रिया बता रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी इंसान की निजी सीमा होती है जिसे वह खुद तय करता है. कई फैंस ने यह भी लिखा कि छोटे से वीडियो क्लिप के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है. क्योंकि अक्सर कैमरे में कैद हुए कुछ सेकंड पूरे माहौल को नहीं दिखाते. कई बार कलाकार मजाक में भी ऐसी प्रतिक्रिया दे देते हैं जिसे लोग गलत समझ लेते हैं.

क्या सच में शाहिद से नाराज थीं रश्मिका

वीडियो देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या रश्मिका सच में शाहिद कपूर से नाराज थीं या फिर यह सिर्फ एक सामान्य पल था. अभी तक इस मामले पर दोनों कलाकारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में केवल वीडियो देखकर किसी रिश्ते या विवाद को लेकर दावा करना जल्दबाजी माना जा रहा है.

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कलाकारों के बीच मजाक और हल्की फुल्की बातचीत को सोशल मीडिया अलग नजरिए से देखने लगता है. यही वजह है कि कई बार छोटी घटनाएं भी बड़ी खबर बन जाती हैं.